फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mahoba News ›   Late and ineligible also get PM Kisan Samman Nidhi

स्वर्ग की सीढ़ी चढ़कर भी मिल रहा पीएम किसान सम्मान निधि का लाभ

Wed, 28 Jul 2021 11:30 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Wed, 28 Jul 2021 11:30 PM IST
विज्ञापन
Late and ineligible also get PM Kisan Samman Nidhi
महोबा। पीएम किसान सम्मान निधि का लाभ स्वर्गवासी और अपात्र भी उठा रहे हैं। यह खुलासा शासन के निर्देश पर कृषि विभाग की टीमों द्वारा सर्वे में सामने आया है। दो साल में टीमों ने 15,131 लाभार्थियों की जांच की। जिममें 498 मृतक व अपात्रों को सम्मान निधि भेजी जा रही थी।
विज्ञापन

जिले में पीएम किसान योजना के अंतर्गत 1,48,102 किसान पंजीकृत हैं जिसमें 1,34,999 को योजना का लाभ मिल रहा है। शासन ने साल 2020-21 में प्रधानमंत्री सम्मान निधि का लाभ लेने वाले 6365 किसानों व 2021-22 में 8766 लाभार्थियों का सत्यापन कराने को कहा गया था। दो साल में जांच में 498 मृतक व अपात्र पाए गए हैं जिनके खाते में धनराशि पहुंच रही थी। किसानों को भेजी गई धनराशि की रिकवरी के लिए कृषि विभाग तैयारी में जुट गया है।
विज्ञापन

उप कृषि निदेशक जीराम ने बताया कि चंद्रशेखर तिवारी पुत्र बाबू लाल तिवारी, ननौरा निवासी रमेश चंद्र पालीवाल, भूदेव पालीवाल पुत्र सरजू प्रसाद, पुन्नियां निवासी सरस्वती प्रसाद पुत्र राम चरन समेत 29 लोगों से विभाग ने भेजी गई एक लाख से अधिक की धनराशि की वसूली की गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

वर्ष 2020-21 के लाभार्थियों की सत्यापन रिपोर्ट
कुल लाभार्थी जिनकी जांच हुई - 6365
मृतक व अपात्र - 195
सही मिले- 6170
वर्ष 2021-22 के लाभार्थियों की सत्यापन रिपोर्ट
कुल लाभार्थी जिनका सत्यापन हुआ -8766
मृतक व अपात्र - 303
सही मिले -8463
जांच में मृतक या अपात्र मिले किसानों की सम्मान निधि को तत्काल रोक दिया गया है। जिन अपात्रों के खाते में धनराशि पहुंच गई हैं उसकी रिकवरी के लिए कार्रवाई की जा रही है। अपात्र मिले कुछ लोगों से धनराशि भी वसूली की गई है। मृतक किसान के परिजन यदि बैंक को सूचना दे देते हैं तो बैंक उनके खाते में लेन-देन बंद कर देते हैं। उसमें आई धनराशि को विभाग को वापस लौटा दिया जाता है।
जीराम, उप कृषि निदेशक महोबा
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed