फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mahoba News ›   Lakhs stolen from three houses

Mahoba News: तीन घरों से लाखों की चोरी

Sun, 21 Sep 2025 11:55 PM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, महोबा
संवाद न्यूज एजेंसी, महोबा Updated Sun, 21 Sep 2025 11:55 PM IST
विज्ञापन
Lakhs stolen from three houses
महोबा/श्रीनगर/कबरई। जिले में चोरों की चहलकदमी की अफवाहों के बीच चोरी की बढ़ती घटनाओं ने लोगों की नींद उड़ा दी है। शनिवार की रात चोरों ने शहर के अलावा श्रीनगर और कबरई में भी एक-एक मकान को निशाना बनाते हुए लाखों का माल चोरी कर लिया। तीनों पीड़ितों ने घटना की तहरीर पुलिस को दी हैं। पुलिस घटनाओं की जांच कर रही है।
विज्ञापन

शहर के मोहल्ला पठा पावर हाउस के पीछे रहने वाले मलखान सिंह के मकान में चोर दीवार फांदकर घुसे। चोरों ने अलमारी का लॉकर तोड़कर डेढ़ लाख की नकदी व सोने-चांदी के आभूषण चोरी कर लिए। पीड़ित ने बताया कि चोर उसके मकान से आठ लाख रुपये का माल ले गए हैं। इसी तरह थाना श्रीनगर के ननौरा गांव निवासी संतोष कुमार के मकान में चोर छत के रास्ते घुसे। चोरों ने सोने का मंगलसूत्र, जंजीर व हार चोरी कर लिया।
विज्ञापन

कबरई संवाद के अनुसार थाना क्षेत्र के धरौन गांव निवासी उदयभान अहिरवार ने पुलिस को तहरीर देकर बताया कि शनिवार की रात वह परिवार समेत घर पर सो रहा था। तभी पड़ोस का एक व्यक्ति दीवार फांदकर घर में घुस आया और 24 हजार रुपये चोरी कर लिए। आहट पाकर उदयभान के जागने और शोर मचाने पर आरोपी तमंचा लहराते हुए जान से मारने की धमकी देकर फरार हो गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

थानाध्यक्ष सत्यवेंद्र सिंह भदौरिया का कहना है कि घटना संदिग्ध प्रतीत हो रही है। फिर भी पूरे मामले की जांच कराई जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed