{"_id":"66aa810bfa512cca3106a306","slug":"lahchura-full-now-arjun-dam-will-be-full-mahoba-news-c-225-1-mah1001-108103-2024-07-31","type":"story","status":"publish","title_hn":"Mahoba News: लहचूरा फुल, अब अर्जुन बांध होगा लबालब","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Mahoba News: लहचूरा फुल, अब अर्जुन बांध होगा लबालब
Wed, 31 Jul 2024 11:53 PM IST
कानपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, महोबा
संवाद न्यूज एजेंसी, महोबा
Updated Wed, 31 Jul 2024 11:53 PM IST
विज्ञापन
महोबा। मध्यप्रदेश में हो रही बारिश जिले के बांधों के लिए संजीवनी बनी है। यूपी-एमपी की सीमा पर स्थित लहचूरा बांध फुल हो जाने के बाद अब इस बांध से जिले की लाइफलाइन कही जाने वाली अर्जुन सहायक नहर में पानी छोड़ा जा रहा है।
इससे लहचूरा बांध का एक फाटक खोला गया है। अब तक अर्जुन सहायक नहर में 30 एमसीएम पानी छोड़ा जा चुका है। यह पानी कस्बा चरखारी के निकट स्थित अर्जुन बांध में पहुंच रहा है।
अर्जुन सहायक नहर जिले की महत्वाकांक्षी नहर है। इस नहर से जिले का अर्जुन बांध व कबरई बांध जुड़ा हुआ है। एमपी में होने वाली बारिश के पानी से लहचूरा बांध अपनी अधिकतम भंडारण क्षमता 182.30 मीटर के साथ पूरी तरह फुल हो गया है। बांध में आने वाले अतिरिक्त पानी को एक फाटक खोल कर डिस्चार्ज किया जा रहा है।
विज्ञापन
इसी के साथ लहचूरा बांध के पानी को अर्जुन सहायक नहर के माध्यम से अर्जुन बांध में पहुंचाया जा रहा है। लहचूरा बांध के जेई रामआसरे यादव ने बताया कि अर्जुन बांध के भरने के बाद कबरई बांध को भी नहर के माध्यम से पानी पहुंचाया जाएगा।
दुरुस्त कराया गया नहर का लीकेज
महोबा। अर्जुन सहायक नहर में ब्लॉक पनवाड़ी के मडवारी गांव के पास मंगलवार को लीकेज हो गया था। ऐसे में रिसाव होकर पानी खेत पहुंच रहा था। तब इसकी जानकारी सिंचाई विभाग के अधिकारियों को दी गई। बाद में बालू से भरी बोरियां रखवाकर नहर को दुरुस्त कराया गया। ताकि, पानी की बर्बादी न हो।