{"_id":"600084868ebc3e340058aa44","slug":"lagai-dubki-khayi-khichdi-mahoba-news-knp605983328","type":"story","status":"publish","title_hn":"मकर संक्रांति पर लोगों ने जलाशयों में डुबकी लगाकर कमाया पुण्यफल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मकर संक्रांति पर लोगों ने जलाशयों में डुबकी लगाकर कमाया पुण्यफल
विज्ञापन
महोबा। जिले में मकर संक्रांति का पर्व श्रद्धा, भक्ति व हर्ष से मनाया गया। लोगों ने ऐतिहासिक व धार्मिक महत्व के जलाशयों में डुबकी लगाई और ब्राह्मणों के खिचड़ी दान कर पुण्य कमाया। पूरे दिन विभिन्न संगठनों व समाजसेवियों ने जगह-जगह खिचड़ी भोज के आयोजन किए।
मकर संक्रांति पर्व को लेकर युवाओं में खासा उत्साह दिखाई दिया। ऐतिहासिक विजय सागर, कीरत सागर, मदन सागर, रामकुंड के अलावा उर्मिल बांध, बेला सागर आदि जलाशयों में सुबह से ही लोगों की भीड़ जुटी रही। मकर संक्रांति के शुभ मुहूर्त पर भक्तों ने जलाशयों में डुबकी लगाकर पुण्य कमाया। दोपहर बाद तक दूर-दराज से लोगों के आने-जाने का सिलसिला चलता रहा। मकर संक्रांति पर विजय सागर पक्षी विहार व उर्मिल बांध में मेले का आयोजन हुआ। भीड़ जुटी रही। महिलाओं ने मेले में सजी दुकानों से घरेलू उपयोग की सामग्री खरीदी। वहीं बच्चों ने खेल, तमाशों व झूलों का आनंद लिया। बेलाताल संवाद के अनुसार बेलासागर तालाब के समीप रघुनाथ मंदिर में मकर संक्रांति पर्व से लगने वाले दस दिवसीय मेले का आयोजन नहीं हुआ। कोरोना संक्रमण के चलते प्रशासन से अनुमति न मिलने के चलते मेला नहीं लग सका। खन्ना संवाद के अनुसार देव सिंह स्मारक महाविद्यालय ग्योड़ी के प्राचार्य चंद्रकुमार सोनी ने कंबल बांटे व खिचड़ी भोज कराया। इस मौके पर प्रमोद गोस्वामी, सौरभ द्विवेदी आदि मौजूद रहे।
जगह-जगह हुआ खिचड़ी भोज
हिंदू युवा वाहिनी के पदाधिकारियों ने खिचड़ी बांटी। सड़क से गुजरने वाले राहगीरों को रोककर खिचड़ी खिलाई गई। पूरे दिन खिचड़ी वितरण का सिलसिला चला। इस मौके पर जिला प्रभारी पुष्पेंद्र सिंह, विपिन भदौरिया, सत्यम गुप्ता, मुकेश सोनी, राहुल चौरसिया, शरद अग्रवाल आदि मौजूद रहे। तहसील चौराहा में हनुमान मंदिर पर खिचड़ी भोज कराया गया। कस्बा खरेला के महामुनि शृंगी ऋषि आश्रम में खिचड़ी भोज कराया गया। सैकड़ों लोगों ने प्रसाद ग्रहण किया।