फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mahoba News ›   kusti

देहरादून के राजू ने चंडीगढ़ के राजवीर को चटाई धूल

Sun, 17 Nov 2019 11:51 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Sun, 17 Nov 2019 11:51 PM IST
विज्ञापन
kusti
चरखारी (महोबा)। ऐेतिहासिक गोवर्धन्नाथ जू मेले में आयोजित अखिल भारतीय विराट दंगल के दूसरे दिन दूर-दराज से आए पहलवानों ने दावपेंच दिखाकर दर्शकों का मनोरंजन कराया। देहरादून के राजू पहलवान ने चंडीगढ़ के राजवीर पहलवार को पटकनी दी। दंगल में आधा दर्जन से ज्यादा कुश्तियां बराबरी पर छूट गईं।
विज्ञापन

बनारस के सिकंदर पहलवान और राजस्थान के हुकुम सिंह के बीच कुश्ती हुई। जिसमें सिकंदर पहलवान ने हुकुम सिंह को पराजित कर दिया। नेपाल के शंकर थापा पहलवान ने मथुरा के मक्खन पहलवान को धूल चटा दी। गोरखपुर के पुष्पेंद्र पहलवान व हरियाणा के रवि पहलवान, गुढ़ा के मोहित व हरियाणा रवि, बनारस के सिकंदर व सोनीपत के सुनील, सोनीपत के रविंद्र व हरियाणा के बंटी, आगरा के शैलू व महराष्ट्र के पवन और मथुरा के विश्वजीत व सोनीपत के रविंद्र के बीच हुई आधा दर्जन से ज्यादा कुश्तियां बराबरी पर छूटीं।
विज्ञापन

दंगल के समापन पर मुख्य अतिथि महोबा विधायक राकेश गोस्वामी ने कहा कि मानव जीवन में व्यायाम बहुत जरूरी है। दो दशक पहले गांव-गांव में व्यायामशालाएं होती थीं लेकिन अब अखाड़े, व्यायामशालाएं खत्म हो गई हैं। जिससे पहलवानों में तेजी से कमी आ रही हैं। भाजपा जिलाध्यक्ष जितेंद्र सिंह सेंगर ने कहा कि व्यायामशालाओं में व्यायाम न करने के कारण ही तेजी से ही बीमारियां बढ़ रही है। पहले लोग नियमित व्यायामशालाओं में व्यायाम करते थे। इस मौके पर नगर पालिका अध्यक्ष मूलचंद अनुरागी ने आए हुए अतिथियों के प्रति आभार प्रकट किया। अतिथियों को स्मृति चिन्ह भेंट किए गए। दंगल के दौरान अधिवक्ता नाथूराम, अधिशासी अधिकारी कृष्ण कुमार सोनकर, लेखाकार अय्यूब खान, प्रवीण रिछारिया, सभासद मनोज पाठक, धर्मेंद्र, मुस्तफा खान, हरी सिंह, सौरव सक्सेना सहित तमाम कुश्ती प्रेमी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed