फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mahoba News ›   Kumbh Seva Medal awarded to eight employees engaged in Kumbh Mela Duty

कुंभ मेला ड्यूटी में लगे आठ कर्मचारियों को सौंपे कुंभ सेवा मेडल

Sun, 31 May 2020 10:30 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Sun, 31 May 2020 10:30 PM IST
विज्ञापन
Kumbh Seva Medal awarded to eight employees engaged in Kumbh Mela Duty
कर्मचारी को मेडल व प्रशस्ति पत्र देते थानाध्यक्ष कबरई - फोटो : MAHOBA
महोबा। कुंभ मेला 2019 प्रयागराज में ड्यूटी में लगे सभी कर्मचारियों को मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने सुरक्षा क्षेत्र में विशिष्ट योगदान देने के लिए कुंभ सेवा मेडल प्रदान किया गया था। थानाध्यक्ष कबरई देवेंद्र शुक्ला ने ड्यूटी में लगे सभी कर्मचारियों को मेडल व प्रशस्ति पत्र देकर उत्कृष्ट सेवा के लिए सराहना की।
विज्ञापन

प्रयागराज में वर्ष 2019 में आयोजित कुंभ मेला में सभी जिलों के अधिकारियों व कर्मचारियों की ड्यूटी लगाई गई थी। कर्मचारियों ने पूरी ईमानदारी के साथ अपनी ड्यूटी का निर्वहन किया। मेला शांतिपूर्ण तरीके से संपन्न होने पर मुख्यमंत्री ने कर्मचारियों को कुंभ सेवा मेडल से सम्मानित किया। रविवार को थानाध्यक्ष कबरई ने एसआई उमाशंकर भारती, हेड कांस्टेबल दिनेशचंद्र मिश्रा, रामखिलावन, कांस्टेबल मनीष कुमार, बलवंत कुमार, पंकज यादव, भरत मौर्य व शिवचंद को मेडल व प्रशस्ति पत्र सौंपे। पुलिस अधीक्षक मणिलाल पाटीदार ने अधिकारियों व कर्मचारियों की उनकी उत्कृष्ट सेवा के लिए सराहना की। इस मौके पर थानाध्यक्ष कबरई ने सभी का उत्साहवर्धन करते हुए इसी प्रकार की उत्कृष्ट सेवा करते हुए देश की उन्नति में अपना योगदान देने का आह्वान किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed