फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mahoba News ›   kuan pujan done on birth of puppies of bitch in mahoba

पशु प्रेम: कुतिया के पिल्लों के जन्म पर किया गया कुआं पूजन, गांव में हुआ भोज, डीजे की धुन पर थिरके लोग

Fri, 10 Sep 2021 09:31 PM IST
Vikas Kumar न्यूज डेस्क, अमर उजाला, महोबा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, महोबा Published by: Vikas Kumar Updated Fri, 10 Sep 2021 09:31 PM IST
सार

सालट गांव ने पशुओं के प्रति प्रेम दिखाकर सभी का दिल जीत लिया है जिसकी चारो तरफ चर्चा है। लोगों को संदेश दिया है कि पशुओं के साथ क्रूरता नहीं प्रेम करना चाहिए।

विज्ञापन
kuan pujan done on birth of puppies of bitch in mahoba
भोज खाते गांव के बच्चे - फोटो : amar ujala

विस्तार

एक तरफ जहां श्रीनगर के बसौरा गांव में जहरीरी रोटिया खिलाने से 20 कुत्तों की मौत हो गई थी। जिसको लेकर पशु प्रेमियों में आक्रोश है। वहीं महोबा जिले के चरखारी ब्लॉक के सालट गांव में पशु प्रेमियों के लिए अच्छी खबर है। जहां एक कुतिया के पिल्ले का जन्म होने पर सोलह श्रंगार कर कुआ का पूजन कराया गया। साथ ही गांव के लोगों के लिए भोज का आयोजन किया गया। जिसमें पूरे गांव के लोगों ने बढ़ चढ़कर हिस्सा लिया। कुआ पूजन की रस्म में ढोल, नगाड़े, डीजे की धुन पर लोग जमकर थिरके। महिलाओं ने भी झूमझूमकर डांस किया।

विज्ञापन


चरखारी ब्लॉक के सालट गांव में जगभान कुशवाहा की पालतू कुतिया है। जिसके बच्चे होने पर गांव के लोगों ने मिलकर कुआ पूजन की रस्म कर अनोखी परंपरा कायम की। जिसमें गांव के लोगों का सहयोग रहा। गुरुवार की शाम मानो ऐसा लग रहा था कि किसी के घर बरात आई हो। 
विज्ञापन


कुतिया के कानों में बालिया और महावर लगाकर सजाया गया। इसके बाद कुआ पूजन की रस्म अदा की गई। इसके बाद गांव के लोगों ने पूड़ी पकवान का भंडारा खाया। सालट गांव ने पशुओं के प्रति प्रेम दिखाकर सभी का दिल जीत लिया है जिसकी चारो तरफ चर्चा है। लोगों को संदेश दिया है कि पशुओं के साथ क्रूरता नहीं प्रेम करना चाहिए।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed