फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mahoba News ›   kotwali,advocate,mohoba news,street,gheri

सड़कों पर उतरे अधिवक्ता, कोतवाली का घेराव कर की नारेबाजी

Fri, 19 Feb 2021 05:07 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Fri, 19 Feb 2021 05:07 PM IST
विज्ञापन
kotwali,advocate,mohoba news,street,gheri
कोतवाली का घेराव कर नारेबाजी करते वकील - फोटो : MAHOBA
महोबा। अधिवक्ता मुकेश कुमार पाठक की मौत के बाद से वकीलों का आक्रोश थम नहीं रहा है। शुक्रवार को मामले की एसआईटी जांच और एसपी व सीओ को निलंबित करने की मांग लेकर अधिवक्ता सड़कों पर उतर आए।
विज्ञापन

दो सैकड़ा से अधिवक्ताओं ने शहर की मुख्य सड़क पर प्रदर्शन करते हुए कोतवाली का घेराव किया। उन्होंने पुलिस प्रशासन के खिलाफ नारेबाजी करते हुए मुख्यमंत्री संबोधित ज्ञापन सदर एसडीएम को सौंपा।
विज्ञापन

समद नगर निवासी अधिवक्ता मुकेश कुमार पाठक ने ब्लाक प्रमुख कबरई छत्रपाल यादव व उसके साथियों द्वारा 60 लाख रुपये वसूले जाने और धमकी दिए जाने से परेशान होकर 13 फरवरी की रात लाइसेंसी रायफल से गोली मारकर आत्महत्या कर ली थी।
विज्ञापन
विज्ञापन

मृतक के सुसाइड नोट में एसपी व सीओ के आरोपियों से मिले होने की बात लिखी थी। घटना के विरोध में अधिवक्ता 15 फरवरी से हड़ताल पर हैं। शुक्रवार को जिला अधिवक्ता समिति के अध्यक्ष भारत विशाल शुक्ला, महामंत्री सज्जन प्रसाद द्विवेदी के नेतृत्व में वकीलों ने प्रदर्शन किया।
कचहरी से विरोध प्रदर्शन करते हुए वकील शहर कोतवाली पहुंचे। जहां कोतवाली का घेराव कर पुलिस प्रशासन के खिलाफ नारेबाजी की। बाद में अधिवक्ताओं ने तहसील पहुंच एसडीएम राजेश कुमार यादव को ज्ञापन सौंपा।
जिसमें अधिवक्ताओं ने एसआईटी जांच और आरोपियों की आय से अधिक संपत्ति की ईडी से जांच कराए जाने की मांग की। उन्होंने मृतक अधिवक्ता के परिजनों को 50 लाख रुपये का मुआवजा, एसपी व सीओ को निलंबित करने की मांग की।
इस दौरान नीरज रावत, कुलदीप तिवारी, मुकीतुर्रहमान, मंजू यादव, दिव्या राजपूत, मनीष तिवारी, शिवनारायण दीक्षित, सत्येंद्र प्रताप सिंह, राजेंद्र तिवारी, राजेश तिवारी आदि अधिवक्ता शामिल रहे।
फर्जी तथ्यों पर आधारित वायरल ऑडियो की हो जांच
अधिवक्ता की मौत की घटना के बाद सोशल मीडिया में एक ऑडियो वायरल हुआ। जिसमें एक युवती आरोपी छत्रपाल यादव से बातचीत कर अधिवक्ता पर गंभीर आरोप लगा रही है। वकीलों ने प्रदर्शन के दौरान फर्जी तथ्यों पर आधारित ऑडियो का राज खोलने और संबंधित युवती का पता लगाने की मांग की है।

इनामी पूर्व एसपी की गिरफ्तारी की उठी मांग
अधिवक्ता की मौत से आक्रोशित अधिवक्ताओं ने पांच माह पहले कबरई क्रशर कारोबारी इंद्रकांत त्रिपाठी मौत के मामले में फरार चल रहे 50 हजार के इनामी पूर्व एसपी मणिलाल पाटीदार को गिरफ्तार करने की मांग की। ज्ञापन में बताया कि लुक आउट नोटिस जारी होने के बाद भी गिरफ्तारी नहीं हुई है। जो न्याय की प्रक्रिया में प्रश्न चिन्ह है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed