{"_id":"573375354f1c1b932f919c6c","slug":"kotedar-fierce-consumers-from-arbitrary-performance","type":"story","status":"publish","title_hn":"कोटेदार की मनमानी से भड़के उपभोक्ताओं का प्रदर्शन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कोटेदार की मनमानी से भड़के उपभोक्ताओं का प्रदर्शन
अमर उजाला ब्यूरो, महोबा
Updated Wed, 11 May 2016 11:38 PM IST
विज्ञापन
प्रदर्शन करते राशन कार्ड धारक
- फोटो : अमर उजाला
कबरई विकासखंड के ग्राम मवई के कोटेदार की मनमानी से नाराज उपभोक्ता भड़क उठे है। बुधवार को दो दर्जन से अधिक कार्ड धारकों ने तहसील पहुंच कर प्रदर्शन किया। इसके बाद एसडीएम को शिकायती पत्र सौंपा।
ग्राम मवई निवासी जानकी प्रसाद, पुष्पेंद्र सिंह, जयपाल सिंह, उदयभान पाल, आशाराम सहित दो दर्जन से अधिक कार्ड धारकों ने उपजिलाधिकारी सुशील प्रताप सिंह को सौंपे शिकायती पत्र में बताया कि गांव में पात्रों को खाद्य सुरक्षा अधिनियम का लाभ नहीं दिया जा रहा है।
कोटेदार अपने चहेतों में खाद्यान्न का वितरण करा रहे हैं। जबकि उनके पास पक्के मकान, चार पहिया वाहन व ट्रैैक्टर है। पात्रों को लाभ न देकर राशन की कालाबाजारी की जा रही है। कार्ड धारकों ने ने आरोप लगाया कि कोटेदार खाद्य सुरक्षा अधिनियम के पात्रों के राशन कार्ड अपने पास रखते हैं। कार्ड धारकों ने मामले की जांच कराकर कोटेदार के खिलाफ कार्रवाई करने और पात्रों को खाद्य सुरक्षा अधिनियम का लाभ दिलाने की मांग की है।