फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mahoba News ›   korona

घर-घर जाकर दे रहे राशन सामग्री, डीएम ने झंडी दिखाकर 12 मोहल्लों के लिए रवाना किया राशन का वाहन

Sun, 29 Mar 2020 09:33 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Sun, 29 Mar 2020 09:33 PM IST
विज्ञापन
korona
सब्जी व खाद्यान्न सामग्री से भरे वाहन को हरी झंडी दिखाते डीएम अवधेश कुमार तिवारी - फोटो : MAHOBA
महोबा। लॉकडाउन के चलते लोगों को घर-घर जाकर सब्जी व राशन मुहैया कराने के लिए रविवार को करीब एक दर्जन वाहनों को रवाना किया गया। सब्जी व राशन सामग्री से भरे वाहनों को डीएम अवधेश कुमार तिवारी ने झंडी दिखाकर रवाना किया।
विज्ञापन

लॉकडाउन के कारण जिले में पांच दिन से बाजार बंद हैं। सब्जी की भी दुकानें नहीं खुल रही हैं। ऐसी स्थिति में जिला प्रशासन ने लोगों को राहत पहुंचाने के लिए घरों तक सामग्री पहुंचने की व्यवस्था की है। सुबह से आलू, टमाटर, करेला, लौकी, दूध, फल, चावल, आटा आदि सामग्री से लदे वाहन मोहल्लों में घूमने लगे हैं।
विज्ञापन

जहां पर लोगों ने घरों बैठे जरूरत की सामग्री मिल रही है। खास बात यह है कि सामग्री बाजार के रेट पर मिल रही है। वाहनों को रवाना करने के बाद जिलाधिकारी ने कहा लॉकडाउन का मतलब है लोग घरों से बाहर न निकले। मोहल्लों में भी भीड़ एकत्र न करें। उन्हें घर पर ही सारी जरूरत की चीजें मिलेंगी। इस मौके पर डीएसओ एसपी शाक्य, डिप्टी आरएमओ आरके पांडेय, एआरओ देवी सिंह विश्वकर्मा, पूर्ति निरीक्षक आलोक पटैरिया रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

कौन कहां भेजेगा राशन सामग्री
अजहर - मोहल्ला भटीपुरा
मोहम्मद अहमद - मोहल्ला विजयनगर कॉलोनी
दिलशाद - मोहल्ला गांधीनगर
दिलशाद, इरशाद - हमीरपुर चुंगी
इसराइल - डाकबंगला, कांशीराम कॉलोनी
ईशान - राठ चुंगी कॉलोनी
नूर मोहम्मद - जिकरिया पीर
रानू - रामनगर, चांदो
शाहिद - बजरिया, करहरा
मोहम्मद इमरान - तकियापुरा
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed