फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mahoba News ›   kisore samet 13 ghayal

सड़क दुर्घटनाओं में किशोर समेत 13 घायल, एक रेफर

Mon, 25 Apr 2022 12:15 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Mon, 25 Apr 2022 12:15 AM IST
विज्ञापन
kisore samet 13 ghayal
महोबा। जिले में अलग-अलग स्थानों पर हुईं सड़क दुर्घटनाओं में किशोर समेत 13 लोग घायल हो गए। एंबुलेंस की मदद से घायलों को जिला अस्पताल पहुंचाया गया। जहां से एक की हालत नाजुक होने पर झांसी रेफर किया गया। हेलमेट न लगाए होने से बाइक सवारों के सिर पर गंभीर चोटें आईं।
विज्ञापन

कोतवाली चरखारी के सूपा निवासी देवी सिंह (36) शनिवार की शाम बाइक से गांव जा रहा था। रास्ते में दूसरी तरफ से आ रहे प्रकाश (26) की बाइक से भिड़ंत हो गई। जिससे दोनों बाइक सवार घायल हो गए। प्रकाश की हालत गंभीर होने पर डॉक्टरों ने जिला अस्पताल से मेडिकल कॉलेज झांसी रेफर कर दिया।
विज्ञापन

खरेला निवासी नरगिस (18) कस्बा चरखारी से क्रूजर वाहन से घर लौट रही थी। गांव के समीप एकाएक चलते वाहन से गिरने से युवती घायल हो गई।
इसी तरह इटौरा निवासी सौरभ (10), नौसारा निवासी दीपक (23), रैपुराखुर्द निवासी रामकिशन (56), हरद्वार निवासी चंद्रवती (54), पनवाड़ी निवासी ठाकुरदास (53), मुहारी निवासी सोनू (18), खरेला निवासी लखन (30) व दस्सी (55) और सुभाषनगर निवासी बृजकिशोर (36) व राममिलन (45) अन्य सड़क दुर्घटनाओं में घायल हो गए। सभी को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed