फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mahoba News ›   Kisan kanoon ka virodh

किसान विरोधी कानून के विरोध में किसान मोर्चा ने सौंपा ज्ञापन

Mon, 11 Jan 2021 11:08 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Mon, 11 Jan 2021 11:08 PM IST
विज्ञापन
Kisan kanoon ka virodh
एसडीएम को ज्ञापन सौंपते किसान मोर्चा के पदाधिकारी - फोटो : MAHOBA
महोबा। किसान विरोधी कानून को लेकर राष्ट्रीय किसान मोर्चा का शहर के आंबेडकर पार्क में प्रस्तावित धरना प्रदर्शन प्रशासन की अनुमति न मिलने पर नहीं हो सका। पदाधिकारियों ने राष्ट्रपति को संबोधित ज्ञापन एसडीएम को सौंपा। तीनों कृषि विधेयक वापस लेने की मांग की। चेतावनी दी कि यदि कृषि कानून वापस नहीं लिए गए तो जेल भरो आंदोलन किया जाएगा।
विज्ञापन

राष्ट्रीय किसान मोर्चा के जिला प्रभारी हरीराम बौद्ध के नेतृत्व में 12 से अधिक कार्यकर्ता शहर के आंबेडकर पार्क पहुंचे। प्रस्तावित धरना प्रदर्शन की सूचना पर पहुंचे अफसरों ने अनुमति नहीं दी। तब पदाधिकारियों ने एसडीएम राजेश कुमार यादव को ज्ञापन सौंपा। जिला प्रभारी ने कहा कि यह कानून पूंजीपतियों के फायदे के लिए पारित किए गए हैं। सरकार पूंजीपतियों को अनाज की जमाखोरी करने की खुली छूट दे रही है। बताया कि इन कृषि विधेयकों भारतीय खाद्य निगम को बंद करने की साजिश है। यदि कानून वापस नहीं लिए गए तो आंदोलन तेज किया जाएगा। इस मौके पर शंकर कुशवाहा, संतराम वर्मा, सूरज गौतम, अखिलेश, बरदानी, लक्ष्मीपाल शामिल रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed