{"_id":"68a37399e6eda55b6005c4f4","slug":"kirat-sagar-pond-overflows-station-road-cut-off-traffic-halted-mahoba-news-c-225-1-sknp1044-117181-2025-08-19","type":"story","status":"publish","title_hn":"Mahoba News: कीरत सागर तालाब ओवरफ्लो, स्टेशन रोड की सड़क कटी, आवागमन ठप","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Mahoba News: कीरत सागर तालाब ओवरफ्लो, स्टेशन रोड की सड़क कटी, आवागमन ठप
Tue, 19 Aug 2025 12:10 AM IST
कानपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, महोबा
संवाद न्यूज एजेंसी, महोबा
Updated Tue, 19 Aug 2025 12:10 AM IST
विज्ञापन
फोटो 18 एमएएचपी 02 परिचय-कीरत सागर तालाब ओवरफ्लो होने से सड़क पर इस तरह भरा पानी। संवाद
महोबा। शहर का ऐतिहासिक कीरत सागर तालाब ओवरफ्लो होने से रेलवे स्टेशन की सड़क पर कई जगह पानी भर गया है। इससे मार्ग जगह-जगह कट गया है। इससे आवागमन ठप है। कुछ वाहन चालक जान जोखिम में डालकर निकल रहे हैं। सड़क में जलभराव और जगह-जगह कटान होने से रेलवे स्टेशन, चरखारी रोड समेत अन्य स्थानों पर जाने वाले वाहन चालकों को पांच किमी. का अतिरिक्त चक्कर लगाना पड़ रहा है।
लगातार ओवरफ्लो चल रहे तालाब के पानी से इस सड़क का करीब 500 मीटर का हिस्सा पहले से ही गड्ढोंं में तब्दील है। अब सड़क पर दो फीट ऊंचाई तक पानी भर जाने से छोटे-बड़े वाहन नहीं निकल पा रहे हैं। ऐसे में सड़क के आसपास स्थित पॉलिटेक्निक, यशोदानगर, जकरियापीर, रेलवे स्टेशन, चरखारी रोड आदि स्थानों पर आवाजाही ठप है। ऐसे में लोग दूसरे मार्ग से करीब पांच किलोमीटर मिशन चौराहा, झलकारी बाई तिराहा, बिलबई चुंगी से होते हुए स्टेशन व चरखारी रोड पर पहुंच पा रहे हैं। इससे लोगों की परेशानी बढ़ गई है। रामप्रताप, दीपक, दिनेश, रोहित, राजेश आदि का कहना है कि जलनिकासी के लिए इस मार्ग पर बनी पुलिया बेहद संकरी है। इससे पानी सड़क के ऊपर से बह रहा है और सड़क जगह-जगह कट गई है। उन्होंने पुलिस व सड़क दुरुस्त कराने की मांग की है। ताकि, आवागमन बहाल हो सके।