फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mahoba News ›   khet talab yojna ka laabh uthayee

खेत तालाब योजना का उठाएं लाभ, करें जल संरक्षण

Fri, 04 Jun 2021 11:13 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Fri, 04 Jun 2021 11:13 PM IST
विज्ञापन
khet talab yojna ka laabh uthayee
सिजहरी गांव में खेत-तालाब योजना के तहत खुदाई करते प्रभारी मंत्री व जिलाधिकारी - फोटो : MAHOBA
श्रीनगर/महोबा। जनपद के प्रभारी मंत्री डॉ. जीएस धर्मेश ने डीएम सत्येंद्र कुमार सहित अन्य जिला स्तरीय अधिकारियों के साथ कबरई विकासखंड के गांव सिजहरी में श्रमदान करके खेत तालाब योजना की शुरूआत की। कहा, खेत तालाब योजना का लाभ उठाएं और जल संरक्षित करें। इसके बाद कोविड एल-2 श्रीनगर में ऑक्सीजन जनरेटर प्लांट का शिलान्यास किया। श्रमिकों को 15 दिन में भुगतान कराने के निर्देश दिए।
विज्ञापन

ग्राम सिजहरी में प्रभारी मंत्री ने खेत तालाब योजना के 10 लाभार्थियों को प्रमाणपत्र तथा एएनएम व आशाओं को कोविड मेडीकेशन किटों का वितरण किया। डीएम ने बताया कि जनपद में प्रत्येक पंचायत में 10 और जिले में कुल 2700 खेत तालाब खुदवाने का लक्ष्य रखा गया है। इस लक्ष्य को बरसात के पहले पूरा करना है। उन्होंने कहा कि इस वर्ष कुल 54 लाख पौधे लगाए जाने हैं, जिसमें 25 लाख वन विभाग तथा शेष अन्य विभागों व जन सहयोग से किया जाएगा। 20 लाख पौधे किसानों को प्रति किसान 100-100 पौधे अपने खेतों की मेड़ों पर लगाने के लिए दिए जाएंगे। कोविड एल-2 श्रीनगर में ऑक्सीजन जनरेटर प्लांट के शिलान्यास के अवसर पर भूमि पूजन किया।
विज्ञापन

सीएमएस डॉ. आरपी मिश्रा ने बताया कि तीसरी लहर से निपटने के लिए तैयारियां चल रहीं है। सभी कार्य प्रगति पर हैं। (संवाद)
एक्शन एड ने सौंपे 35 ऑक्सीजन कन्संट्रेटर
महोबा। सामाजिक संस्था एक्शन एड ने मुख्य चिकित्साधिकारी डॉ. एमके सिन्हा को 35 ऑक्सीजन कन्संट्रेटर मशीनें सौंप दी। प्रभारी मंत्री व सीएमओ ने संस्था के इस कार्य की सराहना की। एक्शन एड समृद्धि परियोजना के बुंदेलखंड प्रभारी ने बताया कि संस्था झांसी, ललितपुर, महोबा में कार्यरत है। संस्था गरीबों को राशन व दवा भी वितरित कर रही है। इस दौरान देवेंद्र चौरसिया, चंदा खातून, महेश चंद, शोभित, उपस्थित रहे। (संवाद)
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed