{"_id":"61fc16177861fd586943e1dd","slug":"khelkood-mahoba-news-knp678701292","type":"story","status":"publish","title_hn":"खेलकूद सामग्री के लिए मिले 61 लाख","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
खेलकूद सामग्री के लिए मिले 61 लाख
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
महोबा। परिषदीय स्कूलों के बच्चों को खेलों में भी दक्ष बनाने की प्रक्रिया में शिक्षा विभाग जुट गया है। जिसके लिए विभाग की ओर से निर्धारित की गई धनराशि भी प्रत्येक विद्यालय को उपलब्ध करा दी गई है। अब इस धनराशि से खरीदी गई खेल सामग्रियों के जरिये बच्चों को विभिन्न खेलों का प्रशिक्षण देकर उन्हें निपुण बनाया जाएगा। खेलकूद सामग्री के लिए 61 लाख रुपये परिषदीय स्कूलों को भेजा गया है।
जिले में परिषदीय विद्यालयों की कुल संख्या 849 है। इसमें 478 प्राथमिक, 213 उच्च प्राथमिक और 158 कंपोजिट विद्यालय हैं। जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी सूर्यभान ने बताया कि खेल सामग्री खरीदने के लिए प्रत्येक प्राथमिक विद्यालय को पांच हजार और उच्च प्राथमिक एवं कंपोजिट विद्यालयों के लिए दस-दस हजार के हिसाब से धनराशि भेज दी गई है। खेल सामग्री की खरीद के लिए विद्यालय परिसर में उपलब्ध मैदान को भी ध्यान में रखा जाएगा।
जबकि खरीद करने वाली टीम में प्रधानाध्यापक के अलावा शिक्षा समिति के अध्यक्ष, दो जागरूक अभिभावक और व्यायाम शिक्षक शामिल होंगे। विद्यालय स्तर पर समय सारणी बनाकर खेलकूद की गतिविधियां आयोजित की जाएगी। इससे बच्चों में खेलकूद प्रतिभाएं विकसित होंगी।