फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mahoba News ›   Kharif crops got revival due to drizzling rain

Mahoba News: रिमझिम बारिश से खरीफ फसलों को मिली संजीवनी

Thu, 03 Aug 2023 12:52 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Thu, 03 Aug 2023 12:52 AM IST
विज्ञापन
Kharif crops got revival due to drizzling rain
महोबा। दो दिन से रुक-रुककर हो रही रिमझिम बारिश महोबा जिले के किसानों के लिए संजीवनी साबित हो रही है। बारिश का इंतजार कर रहे किसानों के लिए आसमान से अमृत बरस रहा है। फसलों का उत्पादन बेहतर होने की उम्मीद है। कृषि विशेषज्ञों का कहना है कि सही समय पर पठारी धरती पर इंद्रदेवता मेहरबान हुए हैं। फसलों को इस समय पानी की जरूरत थी।
विज्ञापन

जिले में खरीफ फसल के दौरान किसान उर्द, मूंग, तिल, मूंगफली आदि की बुआई करते हैं। करीब सवा लाख हेक्टेयर कृषि विभाग भूमि पर आच्छादन किया जाता है। अभी तक 80 फीसदी कृषि भूमि पर खरीफ फसल की बुआई हो चुकी है। एक माह पहले झमाझम बारिश होने के बाद मौसम साफ हो गया था। अधिकांश किसानों ने मौसम साफ होने पर ही फसल की बुआई की है। ऐसे में देरी से बोई गई फसल को पानी की जरूरत थी। दो दिन पहले मानसून सक्रिय हुआ और बारिश का दौर शुरू हुआ। रिमझिम बारिश की बूंदें मूंग, उर्द, तिल आदि फसल के लिए अमृत के रूप में बरस रही हैं। इससे किसानों ने राहत की सांस ली है। बुधवार को पूरे दिन रुक-रुककर बारिश होती रही।
विज्ञापन

बेलाताल स्थित कृषि विज्ञान केंद्र के कृषि विशेषज्ञ एसपी सोनकर का कहना है कि बारिश खरीफ फसल के लिए अच्छी है लेकिन किसानों को जागरूक रहने की जरूरत है। कहीं-कहीं खेतों में बारिश के चलते जलभराव हो रहा है। ऐसे में किसान खेतों में पानी की निकासी के लिए व्यवस्था करें। ढलान वाली जमीन पर स्थित खेतों में पानी नहीं रुकता। ऐसे में बारिश किसानों के लिए अमृतवर्षा की तरह है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed