फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mahoba News ›   Kharela's team won the volleyball competition in the girls' category.

Mahoba News: बालिका वर्ग की वॉलीबाॅल में खरेला की टीम ने बाजी मारी

Sun, 02 Nov 2025 01:00 AM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, महोबा
संवाद न्यूज एजेंसी, महोबा Updated Sun, 02 Nov 2025 01:00 AM IST
विज्ञापन
Kharela's team won the volleyball competition in the girls' category.
महोबा। जिला स्पोर्ट्स स्टेडियम में शनिवार को जिला स्तरीय जूनियर बालिका वर्ग की वॉलीबाल प्रतियोगिता आयोजित हुई। इसमें खिलाड़ियों ने अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन किया। फाइनल मुकाबले में खरेला की टीम ने जीत दर्ज कर विजेता ट्रॉफी पर कब्जा जमाया।
विज्ञापन

प्रतियोगिता का शुभारंभ समाजसेवी विनोद पुरवार, शिवकुमार गोस्वामी, जिला युवा कल्याण अधिकारी मतगंजन कुशवाहा व जिला क्रीड़ा अधिकारी संदीप गुप्ता ने खिलाड़ियों से परिचय प्राप्त कराया। पहला मुकाबला खरेला और स्टेडियम-ए के बीच हुआ। इसमें खरेला की टीम ने जीत दर्ज की। दूसरे मैच में नवोदय विद्यालय ने बालिका एनजीओ महोबा को हराकर जीत हासिल की।
विज्ञापन

पहला सेमीफाइनल मुकाबला खरेला व नवोदय विद्यालय महोबा के बीच हुआ। इसमें खरेला ने जीत तक दर्ज फाइनल में प्रवेश किया। वहीं दूसरे सेमीफाइनल में नवोदय विद्यालय की टीम ने स्टेडियम-ए को हराया। फाइनल मुकाबले में खरेला की टीम ने नवोदय विद्यालय-ए को 25-17 व 25-21 अंकों से हराकर विजेता का खिताब हासिल किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

निर्णायक की भूमिका शशिकांत, गगन गुर्जर, पुष्पेंद्र कुमार, नंद किशोर गोस्वामी, संजय यादव, लाल सिंह, रवि पटेल, इरफान अंसारी, प्रमोद, संदीप व कुनाल ने निभाई। इस मौके पर रामजी गुप्ता, मनु गुप्ता, अल्ताफ हुसैन, न्याज मोहम्मद, नरेंद्र कुमार पाठक आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed