फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mahoba News ›   Khanna health center is running depending on the employee

कर्मचारी के भरोसे चल रहा स्वास्थ्य केंद्र खन्ना

Tue, 17 Mar 2020 11:18 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Tue, 17 Mar 2020 11:18 PM IST
विज्ञापन
Khanna health center is running depending on the employee
खन्ना (महोबा)। प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र खन्ना में तैनात चिकित्सक चार माह से नदारद है। इससे क्षेत्र के लोगों को स्वास्थ्य सुविधा का लाभ नहीं मिल रहा है। कर्मचारी के भरोसे प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र खन्ना चल रहा है। मजबूरन लोगों को झोलाछाप डॉक्टरों से इलाज कराना पड़ रहा है।
विज्ञापन

प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र खन्ना पर तैनात डॉ. पंकज राजपूत चार माह से लगातार नदारद है। ग्रामीणों द्वारा इसकी शिकायत मुख्य चिकित्सा अधिकारी से करने के बाद भी आजतक डॉक्टर की व्यवस्था नहीं की गई। जिससे ग्रामीण क्षेत्र के लोगों को स्वास्थ्य केंद्र आने के बाद डॉक्टर न होने से बैरंग लौटना पड़ता है। इससे उनमें आक्रोश पनप है। प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र खन्ना में बन्नीपुरा, चिचारा, बरभौली, मवई खुर्द, खन्ना, कहरा, बहिंगा, घंडुआ, अटघार, खम्हरिया, तिंदुही, पचपहरा सहित 21 गांव के ग्रामीण स्वास्थ्य सेवाओं का लाभ लेने के आते हैं, लेकिन यहां पर तैनात डॉक्टर गायब रहते हैं। चारों तरफ कोरोना वायरस का खौफ हैं। ऐसे में खासी, जुखाम या बुखार आने पर ग्रामीण तत्काल सरकारी अस्पताल पहुंचते हैं, लेकिन यहां पर तैनात डॉक्टर ऐसे संकट के समय में भी नहीं आ रहे हैं। इससे ग्रामीणों को खासी दिक्कत का सामना करना पड़ रहा है।
विज्ञापन

प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र खन्ना में तैनात डॉ. पंकज राजपूत चार माह से लगातार अनुपस्थित चल रहे हैं। उनकी शिकायतें मिलीं है। चिकित्सक को कई बार अल्टीमेटम भी दिया गया हैं लेकिन इसके बाद भी वह सेवाएं नहीं दे रहे हे। डॉक्टर के खिलाफ कार्रवाई के लिए स्वास्थ्य निदेशक लखनऊ को पत्र भेज दिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

डॉ. सुमन, सीएमओ
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed