फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mahoba News ›   Khajuraho-Udaipur Festival Special Train to be operated.

Mahoba News: खजुराहो-उदयपुर फेस्टिवल स्पेशल ट्रेन का होगा संचालन

Sat, 03 Oct 2026 11:43 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Sat, 03 Oct 2026 11:43 PM IST
विज्ञापन
Khajuraho-Udaipur Festival Special Train to be operated.
महोबा। रेलवे की ओर से यात्रियों की अतिरिक्त भीड़ को देखते हुए त्योहार स्पेशल ट्रेन खजुराहो-उदयपुर का संचालन किया जाएगा। रेलवे ने ट्रेन के संचालन की समय-सारिणी जारी कर दी गई है। ट्रेन 13 फेरे लगाएगी। इसका संचालन होने से बुंदेलखंड के लोगों का राजस्थान तक का सफर आसान हो जाएगा।
विज्ञापन

खजुराहो से उदयपुर के लिए यह ट्रेन प्रत्येक सप्ताह गुरुवार व सोमवार को आठ अक्तूबर से 19 नवंबर तक चलेगी जबकि उदयपुर से खजुराहो के लिए यह ट्रेन प्रत्येक शुक्रवार और मंगलवार को नौ अक्तूबर से 20 नवंबर तक संचालित होगी। खजुराहो रेलवे स्टेशन से यह ट्रेन शाम आठ बजे प्रस्थान करेगी जो छतरपुर, टीकमगढ़, झांसी, ग्वालियर, आगरा होते हुए शाम 5:50 बजे उदयपुर पहुंचेगी।
विज्ञापन

वहीं उदयपुर से यह ट्रेन रात 10 बजे चलेगी जो खजुराहो स्टेशन पर रात 8:45 बजे आएगी। ट्रेन में कुल 18 कोच होंगे। उत्तर-मध्य रेलवे झांसी मंडल के जनसंपर्क अधिकारी मनोज कुमार सिंह ने बताया कि यात्री यात्रा करने के पहले ट्रेन की समय-सारिणी और आरक्षण की स्थिति की जांच कर विशेष रेल सेवा का लाभ उठाएं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed