फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mahoba News ›   Ken-Betwa link project will prove to be a milestone for Mahoba

Mahoba News: महोबा के लिए मील का पत्थर साबित होगी केन-बेतवा लिंक परियोजना

Wed, 25 Dec 2024 06:42 PM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, महोबा
संवाद न्यूज एजेंसी, महोबा Updated Wed, 25 Dec 2024 06:42 PM IST
विज्ञापन
Ken-Betwa link project will prove to be a milestone for Mahoba
महोबा। केंद्र सरकार की महत्वाकांक्षी केन-बेतवा लिंक परियोजना जनपद के लिए मील का पत्थर साबित हो सकती है। दावा किया जा रहा है कि जिले के बांध और तालाब पानी से लबालब होंगे। कृषि भूमि के वृहद क्षेत्रफल को सिंचाई के लिए पानी मिलेगा।
विज्ञापन




बताया जा रहा है कि केन-बेतवा लिंक परियोजना से जिले की 45 हजार हेक्टेयर कृषि भूमि को सिंचाई के लिए पानी मिलेगा। करीब पांच लाख लोगों को पीने का पानी मिल सकेगा। पूर्व सांसद पुष्पेंद्र सिंह चंदेल ने बताया कि 25 दिसंबर को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी योजना का शिलान्यास करेंगे। सिंचाई व पेयजल के लिए जिले के लोग बीते तीस साल से परेशान हैं।
विज्ञापन

बताया कि केन-बेतवा मुख्य नगर से दो चैनल बनाकर महोबा में पानी लाया जाएगा। एक चैनल से उर्मिल डैम से सिलारपुर, मदनसागर, कीरत सागर, बीजानगर तालाब से होते हुए दिससरापुर तालाब में पानी पहुंचाया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

दूसरे चैनल से मझगवां डैम से होते हुए बेलासागर, कुलपहाड़, कमालपुरा व रैपुरा तालाब तक पानी लाया जाएगा। इस पर 5,735 करोड़ रुपये खर्च होंगे। यह कार्य आगामी तीन साल में पूरा होगा। अगले चरण में सभी 11 तालाबों से अतिरिक्त नहरों से पाइपलाइन बिछाकर प्रत्येक खेत में स्प्रिंकलर के माध्यम से सिंचाई की व्यवस्था की जाएगी।





पूर्व सांसद ने सदन में की थी मांग

महोबा। बुंदेलखंड में सिंचाई व पेयजल संकट से निपटने के लिए नदी जोड़ो परियोजना की मांग पूर्व सांसद कुंवर पुष्पेंद्र सिंह चंदेल ने 21 जून 2019 को संसद में की थी। तब तत्कालीन जलशक्ति मंत्री गजेंद्र सिंह शेखावत ने उनकी मांग को जायज बताया था।

कैबिनेट की बैठक में केन-बेतवा लिंक परियोजना को मंजूरी दी गई थी। इससे पहले वर्ष 2017 में पूर्व सांसद ने तत्कालीन जलशक्ति मंत्री उमा भारती के साथ हेलीकॉप्टर से सर्वे कर सूखाग्रस्त जिले में सिंचाई और पेयजल के लिए पानी की समस्या पर ध्यानाकर्षण कराया था।

महंगापुर के श्री गुरु तेग बहादुर स्कूल में कबड्डी में प्रतिभाग करते स्कूली बच्चे। संवाद

महंगापुर के श्री गुरु तेग बहादुर स्कूल में कबड्डी में प्रतिभाग करते स्कूली बच्चे। संवाद

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed