फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mahoba News ›   Kanpur team defeated Soura

सौरा टीम को हराकर कानपुर टीम बनी विजेता

Sun, 21 Nov 2021 11:57 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Sun, 21 Nov 2021 11:57 PM IST
विज्ञापन
Kanpur team defeated Soura
फाइनल मैच के खिलाड़ियों से परिचय लेते मुख्य अतिथि। - फोटो : MAHOBA
महोबा। ब्लॉक पनवाड़ी के ग्राम नटर्रा के मेले में आयोजित अंतर्जनपदीय कबड्डी प्रतियोगिता के फाइनल मैच में बालक वर्ग में कानपुर ग्रीन पार्क टीम ने सौरा की टीम को पराजित कर दिया, जबकि बालिका वर्ग में जखा की टीम दिदवारा टीम को हराकर विजेता बनी। विजेता टीम को मुख्य अतिथि ने शील्ड व 5,100 रुपये व उपविजेता टीम को रनर शील्ड व 3,100 रुपये धनराशि देकर सम्मानित किया।
विज्ञापन

अंतर जनपदीय 14 टीमों से जीतकर फाइनल मुकाबले में पहुंची कानपुर ग्रीन पार्क स्टेडियम टीम और जखा की टीम के बीच मैच का शुभारंभ मुख्य अतिथि भाजपा नेता संतराम राजपूत व ग्राम प्रधान रणविजय सिंह ने खिलाड़ियों से परिचय प्राप्त कर कराया। मुकाबले के पहले दौर में दोनों टीम बराबरी पर रही। हाफ टाइम के बाद कानपुर टीम के खिलाड़ियों ने लगातार बढ़त बनाई और 39-27 के अंतर से जीतकर विजेता बनी।
विज्ञापन

बालिका वर्ग के फाइनल मैच में जखा की कप्तान सोनम और राखी के शानदार खेल के बदौलत दिदवारा की टीम को 24-19 के अंतर से हराकर जखा की टीम विजेता बनी। समापन पर मुख्य अतिथि के साथ प्रधान पनवाड़ी संजय द्विवेदी ने विजेताओं को पुरस्कार किया। विजेता व उपविजेता टीम के प्रत्येक खिलाड़ी को प्रोत्साहन पुरस्कार देकर सम्मानित किया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

इस मौके पर प्रधान ब्लॉक संघ के अध्यक्ष जयपाल सिंह, निर्णायक बद्रीप्रसाद, प्रदीप कुमार राजपूत, कमेंटेटर दिनेश पांचाल, आयोजक समिति सदस्य अवधेश कुमार राजपूत, बालमुकुंद, सत्येंद्र कुमार समेत तमाम ग्रामीण मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed