{"_id":"5d56fdfd8ebc3e89c9015ae2","slug":"kajali-mela-cherishes-the-memories-of-the-glorious-past-mahoba-news-knp507802914","type":"story","status":"publish","title_hn":"गौरवशाली अतीत की स्मृतियों को संजोए है कजली मेला","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
गौरवशाली अतीत की स्मृतियों को संजोए है कजली मेला
विज्ञापन
फीता काटकर उदघाटन करते विधायक, संघ प्रचारक, डीएम और पालिका अध्यक्ष
- फोटो : MAHOBA
महोबा। बारहवीं शताब्दी के चंदेल साम्राज्य के गौरवशाली अतीत की स्मृतियों को संजोए उत्तर भारत का मशहूर प्राचीन और विशाल कजली मेला शुक्रवार से आरंभ हो गया। इस मौके पर यहां पर कजरियों की विशाल शोभायात्रा निकाली गई। मेले में जुटे लाखों लोगों के विशाल जनसमूह ने ऐतिहासिक कीरत सागर सरोवर में कजरियों का विसर्जन कर सदियों पुरानी लोक परंपरा का निर्वाहन किया।
16 अगस्त से शुरू हुआ ऐतिहासिक कजली मेला 22 अगस्त तक चलेगा। बुंदेलखंड की आन-बान-शान से जुड़े कजली मेले की शुरुआत शुक्रवार को हवेली दरवाजा प्रांगण से शोभायात्रा निकालकर की गई। शोभायात्रा का शुभारंभ आरएसएस के प्रांतीय प्रचारक संजय सिंह, जिलाधिकारी अवधेश कुमार तिवारी, सदर विधायक राकेश गोस्वामी, पूर्व सांसद गंगा चरन राजपूत, नगर पालिका अध्यक्ष दिलाशा सौरभ तिवारी व अधिशासी अधिकारी एलसी सरोज ने फीता काटकर कराया। शोभायात्रा में हाथी में सवार वीर आल्हा और घोड़े में सवार वीर ऊदल की प्रतीकात्मक झांकियां सजाई गई। भारी संख्या में हाथी-घोड़े और ऊंट चल रहे थे। बैंड-बाजों की धुनपर निकाली गई शोभायात्रा आकर्षण का केंद्र रही। महापुरुषों और ऐतिहासिक घटनाक्रमों पर आधारित एक सैकड़ा से ज्यादा झांकियां शोभायात्रा में चल रही थी। शोभायात्रा में मथुरा से आए राधा-कृष्ण के प्रतीकात्मक कलाकारों ने बांसुरी पर नृत्य करके दर्शकों का मनोरंजन कराया।
शोभायात्रा में शिशु विद्या मंदिर, जनता जूनियर हाईस्कूल, प्राइवेट शिक्षक एसोसिएशन संघ, मां शेेरावाली विद्यालय, स्टार सिटी स्कूल, एटलस इंटरनेशनल स्कूल , जन जागरण जूनियर हाईस्कूल, गायत्री विद्यामंदिर, डिग्री कॉलेज, शिशु शिक्षा निकेतन राठ, देवकी नंदन सिंह राजपूत माध्यमिक विद्यालय, ज्ञान गंगा स्कूल सहित आधा सैकड़ा से ज्यादा स्कूलों के बच्चों ने झांकियां सजाईं। स्टार सिटी स्कूल के द्वारा स्वच्छता पर आधारित सजाई गई मोदी जी की झांकी आकर्षण का केंद्र रही। कजली मेले में निकाली गई शोभायात्रा को देखने के लिए लोगों की भीड़ जुटी।
विज्ञापन
होटल और ढाबा संचालकों की रही चांदी
कजली मेले में लाखों की भीड़ जुटने से होटल और ढाबा संचालकों की चांदी रही। शाम से भोजन करने के लिए जुटी लोगों की भीड़ के चलते होटल मालिकों ने होटल के बाहर टेबल-कुर्सी डालकर भोजन की व्यवस्था की। रात दो बजे तक खान पान चलने के बाद भी तमाम लोगों को खाना नहीं मिल सका। होटल और ढाबा संचालक भारी भीड़ के चलते लोगों को खाने की व्यवस्था नहीं कर सके।
चरखारी में भी निकला कजली जुलूस
चरखारी (महोबा)। चरखारी में कजली जुलूस निकाला गया। जुलूस की शुरूआत भाजपा जिलाध्यक्ष जितेंद्र सिंह सेंगर, नगर पालिका अध्यक्ष मूूलचंद्र अनुरागी और एसडीएम चरखारी अरविंद कुमार द्विवेदी ने किया। जुलूस में हाथी, घोड़े और ऊंट निकाले गए। ट्रैक्टर पर सजी झांकियां भी निकाली गई। कजली जुलूस देखने के लिए जगह-जगह भारी भीड़ जुटी। जुलूस की व्यवस्था नगर पालिका द्वारा की गई। कजली जुलूस में सभासद मनोज पाठक, बसंत राजपूत, आतिफ हाशमी, मनोज रैकवार, परवेज खां सहित तमाम लोग मौजूद रहे।