{"_id":"60b136368ebc3e0bf3182302","slug":"jila-hospital-me-banega-kovid-post-mahoba-news-knp6309500160","type":"story","status":"publish","title_hn":"जिला अस्पताल में बनेगा पोस्ट कोविड वार्ड","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
जिला अस्पताल में बनेगा पोस्ट कोविड वार्ड
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
महोबा। जिला अस्पताल में पोस्ट कोविड वार्ड बनाया जाएगा। इसमें कोरोना की रिपोर्ट निगेटिव आने के बाद मरीजों को स्वस्थ होने तक रखा जाएगा।
कोरोना संक्रमित मरीजों की रिपोर्ट आने बाद भी मरीज कई बार पूरी तरह से स्वस्थ नहीं हो पाते हैं। इसको लेकर मुख्यमंत्री ने सभी जिलों के जिलाधिकारियों को पोस्ट कोविड वार्ड बनाकर मरीजों को इलाज की सुविधा मुहैया कराने के निर्देश दिए हैं। जिलाधिकारी सत्येंद्र कुमार ने बताया कि जिला अस्पताल में पोस्ट कोविड वार्ड बनाया जाएगा। जिन मरीजों की कोविड रिपोर्ट निगेटिव आ चुकी है उन्हें किसी प्रकार की समस्या होने पर पोस्ट कोविड वार्ड भर्ती कर इलाज किया जाएगा।
ये होंगी सुविधाएं
मरीजों का रोजाना पल्स रेट, ब्लड प्रेशर, तापमान, आक्सीजन लेवल चेक किया जाएगा।
भोजन व फल उपलब्ध करवाने के साथ दिन में मरीजों को दो बार परामर्श दिया जाएगा।
एक किट उपलब्ध करायी जाएगी जिसमें आइसोलेशन की पुस्तिका, एन-95 मॉस्क व सैनिटाइजर दिया जाएगा।
दिनचर्या में योग प्राणायाम के लिए प्रेरित किया जाएगा।
पांच एनेस्थेटिक के लिए शासन को भेजी डिमांड
महोबा। जिले में एनेस्थेटिक के छह पद स्वीकृत हैं लेकिन जिले में एक ही एनेस्थेटिक की तैनाती है। तीसरी लहर को लेकर तैयारियां चल रही हैं लेकिन वेंटिलेटर ऑपरेट करने के लिए जिले में सिर्फ एक ही एनेस्थेटिक है जिनकी कोविड एल-2 श्रीनगर में तैनाती है। जिलाधिकारी सत्येंद्र कुमार ने बताया कि जनपद में एनेस्थेटिक के पांच पद रिक्त हैं। इसको लेकर मुख्यमंत्री के बांदा आगमन पर कोविड को लेकर मंडलीय समीक्षा बैठक में एनेस्थेटिक न होने की जानकारी दी गई थी। जिसको लेकर शासन को डिमांड भेज दी गई है। (संवाद)