फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mahoba News ›   jD agricultural crops seen the reality

जेडी कृषि ने देखी फसलों की हकीकत

Sun, 14 Feb 2016 11:23 PM IST
ब्यूरो अमर उजाला, महोबा
ब्यूरो अमर उजाला, महोबा Updated Sun, 14 Feb 2016 11:23 PM IST
विज्ञापन
jD agricultural crops seen the reality
संयुक्त निदेशक कृषि लखनऊ ने बुंदेलखंड में सूखे से बर्बाद हो रही फसल का गांव में जाकर जायजा लिया। किसानों ने दस फीसदी फसल की बुवाई होने की बात बताते हुए पानी न मिलने से बोई गई फसल भी बर्बाद होने की जानकारी दी।
विज्ञापन


 
संयुक्त निदेशक कृषि लखनऊ आनंद कुमार त्रिपाठी रविवार को कृषि अधिकारियों के साथ ब्लाक पनवाड़ी के ग्राम भरवारा पहुंचे और खेतों में बोई गई फसलों का जायजा लिया। निरीक्षण दौरान संयुक्त निदेशक ने पाया कि जिले में सूखे के चलते हालात खराब है। इतना ही नहीं बोई गई फसल भी पानी न मिलने से सूख गई है।
विज्ञापन


 
संयुक्त निदेशक ने चौपाल लगाकर किसानों को देशी खाद का उपयोग करने की सलाह दी। कहा कि जैविक खेती का प्रयोग करें। कहा कि रासायनिक खाद का प्रयोग करने से खेतों की उत्पादन क्षमता कम हो जाती है। कहा कि रासायनिक खाद का प्रयोग करने का मतलब जमीन में नमक और तेजाब डालना।
विज्ञापन
विज्ञापन


 
कहा कि सरकार 75 प्रतिशत अनुदान पर कुओं में सौर ऊर्जा प्लांट लगा रही है, जिससे किसानों को डीजल से राहत मिलेगी। कहा कि अन्ना जानवरों से फसल बचाने के लिए खेतों की मेड़ पर करोदे के पेड़ लगाएं, इससे फल मिलने के साथ - साथ अन्ना जानवरों से निजात मिलेगी। जिला कृषि अधिकारी केके सिंह, किसान सहायक प्रहलाद सिंह सहित ग्रामीण मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed