फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mahoba News ›   jalaun news

संदिग्ध हालात में महिला की मौत, दहेज हत्या का आरोप

Tue, 10 Aug 2021 12:15 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Tue, 10 Aug 2021 12:15 AM IST
विज्ञापन
jalaun news
पनवाड़ी (महोबा)। थाना महोबकंठ के भुजपुरा गांव में एक महिला की संदिग्ध हालात में मौत हो गई। मृतका के पिता ने ससुरालियों पर दहेज की मांग को लेकर पुत्री को जहर खिलाकर मार डालने का आरोप लगाया है। सूचना पर पुलिस ने शव का पंचनामा कर पोस्टमार्टम के लिए भेेजा।
विज्ञापन

भुजपुरा गांव निवासी छत्रपाल की पत्नी प्रतिमा (26) रविवार की रात घर पर थी। रात के समय उसकी संदिग्ध हालात में मौत हो गई। महिला के मुंह से झाग व नाक से खून निकल रहा था। घटना की सूचना तत्काल पुलिस व मायके पक्ष के लोगों को दी गई। मृतका के पिता भानुप्रताप राजपूत निवासी मवइया जिला छतरपुर मध्यप्रदेश ने बताया कि उसने अपनी पुत्री प्रतिमा की शादी पांच साल पहले भुजपुरा निवासी छत्रपाल के साथ की थी। शादी के समय मांग के अनुसार भरपूर दान दहेज दिया था लेकिन बाद में ससुरालीजन दहेज की और मांग को लेकर प्रतिमा की मारपीट करते थे।
विज्ञापन

मृतका के पिता ने ससुरालियों पर प्रतिमा की जहर खिलाकर हत्या करने का आरोप लगाया है। पीड़ित ने पति, ससुर व सास के खिलाफ थाने में तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की है। थानाध्यक्ष सुनील तिवारी का कहना है कि शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद घटना के सही कारण स्पष्ट हो सकेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed