फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mahoba News ›   Jal Shakti Minister came to see the preparations for PM's tour

अर्जुन सहायक परियोजना से लाभान्वित होंगे लाखों किसान- जलशक्ति मंत्री

Fri, 12 Nov 2021 11:54 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Fri, 12 Nov 2021 11:54 PM IST
विज्ञापन
Jal Shakti Minister came to see the preparations for PM's tour
कार्यक्रम की तैयारियों को लेकर बैठक करते जल शक्ति मंत्री। - फोटो : MAHOBA
महोबा। प्रधानमंत्री के प्रस्तावित कार्यक्रम की तैयारियों को लेकर कलक्ट्रेट सभागार में जलशक्ति मंत्री डॉ. महेंद्र सिंह ने अधिकारियों के साथ बैठक की। ग्राउंड का निरीक्षण कर व्यवस्थाओं को देखा।
विज्ञापन

बैठक में उन्होंने कार्यक्रम के नोडल अधिकारियों से वार्ता की। कहा कि सभी अधिकारी लापरवाही न करें। गांव से लेकर शहर तक साफ-सफाई के बेहतर इंतजाम किए जाएं। बताया कि प्रधानमंत्री 19 नवंबर को महोबा की लाइफलाइन अर्जुन सहायक परियोजना का लोकार्पण करेंगे। इस परियोजना से महोबा, हमीरपुर व बांदा के लाखों किसान लाभान्वित होंगे। हर-घर-नल योजना का कार्य तेजी से हो रहा है। 9,000 करोड़ रुपये की लागत की इस परियोजना के पूर्ण होते ही पूरे बुंदेलखंड में कहीं भी पेयजल की समस्या नहीं होगी। उन्होंने बताया कि हमारी सरकार ने डिफेन्स कॉरिडोर, बुंदेलखंड एक्सप्रेस-वे सहित कई सौगातें दी हैं। आध्यात्मिक दृष्टि से चित्रकूट धाम तथा पर्यटन की दृष्टि से पूरे बुंदेलखंड का विकास किया जा रहा है। इस दौरान कुंअर पुष्पेंद्र सिंह चंदेल, सदर विधायक राकेश गोस्वामी, जिला पंचायत अध्यक्ष महोबा जेपी अनुरागी, नगरपालिका चैयरमैन दिलाशा तिवारी आदि मौजूद रहे।

मैदान का निरीक्षण कर अधिकारियों के साथ जायजा लेते मंत्री।

मैदान का निरीक्षण कर अधिकारियों के साथ जायजा लेते मंत्री।- फोटो : MAHOBA

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed