फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mahoba News ›   Jal Satyagraha will begin from Mahoba

महोबा से शुरू होगा जल सत्याग्रह

Wed, 27 Apr 2016 11:47 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो, महोबा
अमर उजाला ब्यूरो, महोबा Updated Wed, 27 Apr 2016 11:47 PM IST
विज्ञापन
Jal Satyagraha will begin from Mahoba
खुदाई करते जल पुरुष व अन्य - फोटो : अमर उजाला
बुंदेलखंड में बूंद बूंद पानी के लिए तरस रहे बुंदेलों की दयनीय दशा से द्रवित जल पुरुष राजेंद्र सिंह ने बुंदेलखंड की धरती से जल सत्याग्रह शुरू करने की हुंकार भरी। साथ ही जल सत्याग्रह आंदोलन से छात्र-छात्राओं को जोड़ने के लिए जल सत्याग्रह समूह खड़ा किया जाएगा। उन्होनेे कहा यदि जल्द कारगर कदम  न उठाए गए तो बुंदेलखंड में लातूर जैसा हालात पैदा हो सकते हैं।
विज्ञापन


 एक साल से सूखे पड़े मदन सागर सरोवर को देखने बुधवार को शहर आए जल पुरुष राजेंद्र सिंह जिले में पानी का गंभीर संकट भी देखा। उन्होने देखा लोग बूंद-बूंद पानी के लिए तरस रहे हैं तो कहीं पुलिस की मौजूदगी में लोगों को पानी दिया जा रहा है। इसके मद्देनजर राजेंद्र सिंह ने बुंदेलखंड की धरती पर जल सत्याग्रह शुरू करने का एलान कर दिया। आंदोलन से छात्र-छात्राओं को जोड़ने के लिए जल सत्याग्रह समूह बनेंगे।
विज्ञापन


उन्होेने मदन सागर के किनारे जमा लोगों को संबोधित करते हुए कहा तालाबों का सीमांकन कराने, खुदाई कराने और तालाबों को अतिक्रमण से मुक्त कराना  शासन- प्रशासन की जिम्मेदारी है। तालाबों की जमीन को बचाने के बचाए उस पर अतिक्रमण हो रहा है। ऐसे में भूजल भंडार बचाने की जरूरत है। उन्होेने कहा नदियां, तालाब और सरोवर भी जल स्रोत हैं। 
विज्ञापन
विज्ञापन


इन्हें शोषण से बचाने के लिए प्रदेश सरकार पर दवाब डाल कानून बनवाया जाएगा। कहा जल प्रवाह बनाए रखने के साथ नदियों को जीवित रखना सरकार की जिम्मेदारी है। उधर मां चंद्रिका महिला महाविद्यालय में मीडिया से बातचीत में जल पुरुष ने कहा वह बुंदेलखंड में सूखा संबंधी डाटा जुटा रहे हैं। महारष्ट्र से मिलती जुलती बुंदेलखंड की भी समस्या है। यदि जल्द कारगर कदम नहीं उठाए गए तो लातूर जैसी स्थिति बुंदेलखंड में भी हो सकती है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed