फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mahoba News ›   Jaenka parking in front of the house on fire

घर के सामने गाड़ी खड़ी करने पर झाेंका फायर

Thu, 22 Jan 2015 11:43 PM IST
ब्यूरो/ अमर उजाला, बांदा
ब्यूरो/ अमर उजाला, बांदा Updated Thu, 22 Jan 2015 11:43 PM IST
विज्ञापन
झांसी-मिर्जापुर हाईवे स्थित बांदा चौराहे पर घर के सामने गाड़ी खड़ी करने
विज्ञापन
से खफा दबंग ने वाहन सवार ग्रामीणों की जमकर पिटाई की और रिवाल्वर से फायर झोंक दिया। हालांकि ग्रामीण बाल-बाल बच गए। ग्रामीणों ने घटना की तहरीर थाना कबरई में दी है।

थाना क्षेत्र के ग्राम मकरबई खोड़ा निवासी धीरेंद्र यादव पुत्र विंद्रावन यादव अपने दो साथियों के साथ ग्राम सिचौरा से लौटकर टवेरा गाड़ी से मकरबई खोड़ा लौट रहे थे।

झांसी-मिर्जापुर हाईवे पर इन लोगों ने सड़क किनारे एक मकान के सामने गाड़ी खड़ी दुकान में जाकर चाय पीने लगे। घर के सामने गाड़ी खड़ी देख दबंगों ने गाली गलौज शुरू कर दिया। चाय पीने के बाद जब तीनों वहां पहुंचे तो दबंगों ने लाठी-डंडों से पिटाई कर दी।

इसी बीच दबंग का एक बेटा घर के अंदर से लाइसेंसी रिवाल्वर निकालकर ले आया और ग्रामीणों पर फायर झाेंक दिया। हालांकि तीनों ग्रामीण बाल-बाल बच गए।

धीरेंद्र ने दबंगों के विरुद्ध घटना की तहरीर थाना कबरई में दी है। थानाध्यक्ष रमेश पटेल का कहना है कि मेले में ड्यूटी में तैनात होने के कारण उन्हें मामले की जानकारी नहीं है। जांच कर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed