फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mahoba News ›   It was dark for an hour in the ICU of the district hospital

एक घंटे गुल रही जिला अस्पताल की बिजली, परेशान रहे मरीज

Thu, 03 Nov 2022 12:21 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Thu, 03 Nov 2022 12:21 AM IST
विज्ञापन
It was dark for an hour in the ICU of the district hospital
जिला अस्पताल के आईसीयू वार्ड में अंधेरे में लेटे मरीज। - फोटो : MAHOBA
महोबा। जिला अस्पताल के आईसीयू और ओपीडी में बुधवार को सुबह करीब एक घंटे तक अंधेरा छाया रहा। बिजली जाने पर अस्पताल प्रशासन ने जनरेटर नहीं चलवाया।
विज्ञापन

इससे मरीज परेशान हुए। इमरजेंसी और वार्डों में इनवर्टर से आपूर्ति होती रही।
जिला अस्पताल पर पेट्रोल पंप संचालक का डीजल का लाखों रुपये बकाया है। इससे वह डीजल की आपूर्ति नहीं कर रहा है।
बजट के लिए मुख्य चिकित्सा अधीक्षक कई बार लिखा पढ़ी कर चुके हैं। डीजल के अभाव में बिजली जाने पर जनरेटर नहीं चल पाता है।
बुधवार सुबह करीब साढ़े नौ बजे बिजली गुल हो गई। जनरेटर न चलन से आईसीयू में अंधेरा छा गया। इससे मरीज परेशान होते रहे।
मरीज गगन, दिव्यारानी, संगीता सिंह आदि ने बताया कि बिजली जाने पर हमेशा वार्ड में अंधेरा हो जाता है।
सीएमएस डॉ. एसपी सिंह ने कहा कि डीएम, सीएमओ और अपर निदेशक स्वास्थ्य को बजट के लिए पत्र भेजे गए हैं। बजट मिलते ही जनरेटर चलवाया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed