फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mahoba News ›   intermediete student suicide in mahoba

इंटर की परीक्षा में फेल होने से आहत छात्रा ने फांसी लगाकर दी जान

Mon, 29 Jun 2020 12:03 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Mon, 29 Jun 2020 12:03 AM IST
विज्ञापन
intermediete student suicide in mahoba
मृतका रोशनी की फाइल फोटो - फोटो : MAHOBA
महोबा। शहर के मोहल्ला समदनगर निवासी इंटरमीडिएट की छात्रा ने परीक्षा में फेल होने से आहत होकर फांसी लगाकर जान दे दी। मकान के कमरे में दुपट्टे से फांसी के फंदे पर उसका शव झूलता मिला। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए भेजा और घटना की जांच में जुट गई।
विज्ञापन

मोहल्ला समदनगर निवासी सरमन की पुत्री रोशनी(17) शहर के ओम सरस्वती ज्ञान मंदिर इंटर कालेज में इंटरमीडिएट की छात्रा थी। शनिवार को जारी परीक्षा के परिणाम में वह दो विषयों में फेल हो गई थी। गणित व रसायन विज्ञान में कम अंक आने से आहत रोशनी ने रविवार की सुबह कमरे में दुपट्टे से फांसी लगा ली।
विज्ञापन

कुछ देर बाद जब परिजन कमरे में पहुंचे तो छात्रा का फांसी पर झूलता शव देख उनके होश उड़ गए। इससे परिजनों में कोहराम मच गया। परिजनों ने घटना की सूचना पुलिस को दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रोशनी की मां मन्नू ने बताया कि उसकी पुत्री पढ़ाई में विशेष ध्यान देती थी। परीक्षा के समय दिन रात तैयारी की। शनिवार को रिजल्ट आने पर वह दो विषयों में फेल हो गई। इससे वह काफी परेशान थी। परिजन उसे समझा रहे थे, लेकिन वह एक ही रट लगाए थी कि उसके इतने कम नंबर नहीं आ सकते हैं। रविवार की सुबह रोशनी ने परिवार के साथ चाय पी और इसके बाद कमरे में जाकर फांसी लगा ली। घटना से परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed