फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mahoba News ›   Intermediate English exam will now be held on April 13

अब 13 अप्रैल को होगी इंटरमीडिएट अंग्रेजी की परीक्षा

Thu, 31 Mar 2022 01:03 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Thu, 31 Mar 2022 01:03 AM IST
विज्ञापन
Intermediate English exam will now be held on April 13
महोबा /बेलाताल /श्रीनगर। इंटरमीडिएट अंग्रेजी प्रश्नपत्र के पूर्व पेपर लीक होने से परीक्षा निरस्त की गई। सूचना मिलते श्रीनगर, बेलाताल कुलपहाड़, चरखारी समेत सभी सेंटरों से परीक्षार्थी मायूस होकर लौटे।
विज्ञापन

परीक्षा के संबंध में सचिव, माध्यमिक शिक्षा परिषद, उत्तर प्रदेश ने पत्र जारी कर कहा कि इंटरमीडिएट अंग्रेजी विषय का नया एवं पुराना पाठ्यक्रम की जो परीक्षा निरस्त की गई है । वह 13 अप्रैल, 2022 को पहली पाली में समय 8 से 11:15 बजे तक की समयावधि में पूर्व निर्धारित परीक्षा केंद्रों पर कराई जाएगी। जिला विद्यालय निरीक्षक एसपी सिंह ने बताया कि समस्त केंद्र व्यवस्थापकों को निर्देशित किया जाता है कि वह अपने अपने केंद्र पर इंटरमीडिएट अंग्रेजी विषय के नए एवं पुराने पाठ्यक्रम में पंजीकृत परीक्षार्थियों को सूचना से लिखित रूप में अवगत कराते हुए सूची में उनके हस्ताक्षर भी करा लें, ताकि यह सुनिश्चित हो सकें कि सूचना सभी परीक्षार्थियों को प्राप्त हो गई है और कोई भी परीक्षार्थी अनुपस्थित न रहें।
विज्ञापन

बोले परीक्षार्थी
- कक्षा 12वीं की छात्रा माहनूर का कहना है की अंग्रेजी के पेपर को लेकर पूरी तैयारी की थी। कोचिंग का सहारा भी लिया था अच्छी तैयारी के साथ पेपर देने आए थे लेकिन कॉलेज जाकर मालूम चला कि पेपर स्थगित हो गया है तो मन में उदासी छा गई पता नहीं पेपर कैसा आएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

- कमलेश ने बताया कि 15 किलो मीटर दूर से जैतपुर पेपर देने आए थे। पेपर स्थगित की कॉलेज में सूचना देखकर निराशा हुई। कोरोना काल से परीक्षा होने का इंतजार कर रहे थे जैसे तैसे परीक्षा हुई तो पेपर स्थगित हो गया । जिम्मदरो को पेपरों को कड़ी सुरक्षा व्यवस्था में रखना चाइये ।

-ग्राम केमाहा की इंटरमीडिएट की छात्रा मीनू चंदेल का कहना है कि पेपर लीक होने से मेहनत पर पानी फिर गया है। अंग्रेजी प्रश्न पत्र की तैयारी कर परीक्षा देने आई थी लेकिन रद्द होने से मायूसी हाथ लगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed