फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mahoba News ›   Integrated Public Health Lab ready, operational from tomorrow

Mahoba News: इंटीग्रेटेड पब्लिक हेल्थ लैब तैयार, कल से संचालन

Sun, 16 Nov 2025 12:54 AM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, महोबा
संवाद न्यूज एजेंसी, महोबा Updated Sun, 16 Nov 2025 12:54 AM IST
विज्ञापन
Integrated Public Health Lab ready, operational from tomorrow
महोबा। जिला अस्पताल में 50 लाख रुपये की लागत से निर्मित इंटीग्रेटेड पब्लिक हेल्थ लैब का मरीजों व तीमारदारों को सोमवार से लाभ मिलने लगेगा। लैब में मरीजों को करीब 150 प्रकार की जांचों की सुविधा मिलेगी और 24 घंटे संचालन किया जाएगा। इतना ही नहीं मरीजों को इसकी जांच रिपोर्ट व्हाट्सएप पर भी मिल सकेगी। शुक्रवार को इंजीनियर व स्वास्थ्यकर्मी मशीनें और अन्य जरूरी उपकरण व्यवस्थित तरीके से लगाते नजर आए।
विज्ञापन

इस लैब में जिला अस्पताल, महिला अस्पताल समेत चार ब्लाॅकों में संचालित सीएचसी व पीएचसी के मरीजों के सैंपल जांचें जाएंगे। जिला अस्पताल की पैथालॉजी लैब में सीबीसी, डेंगू, मलेरिया, थायराइड समेत सीमित खून की जांच होती थी लेकिन अब इंटीग्रेटेड पब्लिक हेल्थ लैब शुरू होने से जिला अस्पताल आने वाले मरीजों की कुल 150 प्रकार की जांचें होगीं। इन जांचों को करने के लिए इस अत्याधुनिक लैब में विभिन्न मशीनें लगाई गई हैं। जिनसे अस्पताल आने वाले मरीजों की जांच की जाएगी। मरीजों को जांच के लिए भटकना नहीं पड़ेगा और उनके समय व रुपयों की बचत होगी।
विज्ञापन

जिला अस्पताल के सीएमएस डॉ. सुरेश कुमार ने बताया कि लैब में मशीनें लगाने का काम युद्धस्तर पर चल रहा है। लैब में यूरीन, माइक्रोबायोलॉजी, हार्मोनल, कल्चर, गैर संचारी रोगों, पैरासिटोलाजी समेत 150 प्रकार की जांचें की जाएगी। इससे उपचार अधिक सटीक और तेज होगा। सोमवार को चित्रकूटधाम मंडल बांदा के अपर निदेशक स्वास्थ्य डॉ. मनोज सेन को लैब के उद्घाटन के लिए आमंत्रित किया गया है। अब मरीजों को बाहर लैब में नहीं जाना पड़ेगा और बेहतर चिकित्सा सुविधा मिल सकेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed