फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mahoba News ›   Innocent went to farm with father, drowned in pits filled with water

पिता के साथ खेत गए मासूम की पानी से भरे गड्ढ़े में डूबने से मौत

Fri, 04 Oct 2019 07:09 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Fri, 04 Oct 2019 07:09 PM IST
विज्ञापन
Innocent went to farm with father, drowned in pits filled with water
खरेला (महोबा)। थाना खरेला के ग्राम बसौठ में पिता के साथ खेत गए मासूम की खेलते समय पानी से भरे गड्ढे में डूबने से मौत हो गई। घटना से परिजनों में कोहराम मच गया। सूचना पर सीओ चरखारी व थानाध्यक्ष ने पुलिस फोर्स के साथ मौके पर पहुंच कर जांच की। परिजनों ने मासूम के शव का पोस्टमार्टम नहीं कराया।
विज्ञापन

ग्राम बसौठ प्रधान कपिल तिवारी के मकान के पीछे स्थित खेत में बोई गई तिल की फसल की कटाई चल रही है। शुक्रवार को गांव का श्रमिक बालकुमार कुशवाहा अपने पुत्र शिवम (02) के साथ खेत में फसल कटाई का काम करने गया था। मासूम खेत की मेड़ में खेलने लगा जबकि पिता अपने काम में लग गया। तभी खेत के किनारे स्थित गड्ढे में बारिश का पानी भरा होने के चलते मासूम खेलते-खेलते उसमें गिर गया। जब कुछ देर बाद पिता ने बेटे को गायब देखा तो उसकी तलाश की। पास में ही बेटे का शव पानी से भरे गड्ढे में मिला। सूचना मिलते ही सीओ चरखारी दिनेश यादव, खरेला प्रभारी राजू सिंह पुलिस फोर्स के साथ मौके पर पहुंच गए। पुलिस ने जांच पड़ताल के बाद शव को कब्जे में लेकर पंचनामा किया लेकिन परिजनों ने पोस्टमार्टम कराने से मना कर दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed