फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mahoba News ›   Innocent child dies after drowning in a tub full of water

Mahoba News: पानी भरे टब में डूबने से मासूम की मौत

Thu, 12 Mar 2026 12:50 AM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, महोबा
संवाद न्यूज एजेंसी, महोबा Updated Thu, 12 Mar 2026 12:50 AM IST
विज्ञापन
Innocent child dies after drowning in a tub full of water
महोबा। मासूम बालिका की पानी भरे टब में डूबने से मौत हो गई। बताया जा रहा है कि जनपद फतेहपुर के गढ़ी निवासी इरफान अपनी पत्नी सलमा अपनी बेटी समायरा (2) के साथ महोबा में अपनी रिश्तेदारी में आया था। बुधवार की सुबह परिजन काम में व्यस्त थे। बालिका पानी भरे टब के पास खेल रही थी। तभी खेलते-खेलते पानी भरे टब में गिर गई। काफी देर तक बच्ची न दिखने पर परिजनों को आशंका हुई। आसपास खोजने पर बच्ची पानी से भरे टब में डूबी मिली। परिजन अचेत अवस्था में उसे जिला अस्पताल लाए। यहां डॉक्टर ने उसे मृत घोषित कर दिया। मां ने बताया कि बच्ची खेलते-खेलते पानी भरे टब में गिर गई। इससे उसकी मौत हो गई। इमरजेंसी में तैनात डाॅ. दीपक ने बताया कि परिजन मासूम को मृत अवस्था में लाए थे। हालांकि, परिजन पोस्टमार्टम कराए बगैर ही शव घर ले गए।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed