{"_id":"5dfbc5f18ebc3e87d700d3f2","slug":"information-given-about-new-rules-of-gst-return-in-seminar-mahoba-news-knp5332855118","type":"story","status":"publish","title_hn":"गोष्ठी में जीएसटी रिटर्न के नए नियमों की दी गई जानकारी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
गोष्ठी में जीएसटी रिटर्न के नए नियमों की दी गई जानकारी
विज्ञापन
चरखारी (महोबा)। जीएसटी पंजीयन को लेकर कस्बा चरखारी के मोहनराम जी धर्मशाला में व्यापारियों की गोष्ठी हुई। इसमें डिप्टी कमिश्नर रामप्रकाश पांडे ने व्यापारियों के जीएसटी रिटर्न के नए नियमों की जानकारी देते हुए प्रांत के बाहर सेल्स व परचेज की प्रकिया को समझाया। कहा कि प्रदेश में 14.5 लाख व्यापारी पंजीकृत हैं, जबकि सरकार की मंशा और व्यापारियों को पंजीकृत करने की है।
पंजीयन जागरुकता शिविर में वाणिज्य कर अधिकारी डा. धर्मेंद्र कुमार ने कहा कि टैक्स देना राष्ट्र और देश दोनों के हित में है। आपके टैक्स द्वारा दिए गए पैसे से देश के विकास में सहयोग करना है। बताया की पंजीकृत व्यापारियों को दुर्घटना बीमा व 60 साल से ऊपर उम्र वाले व्यापारियों को पेंशन योजना का भी लाभ दिए जाने का प्रस्ताव है। उन्होंने नए पंजीकरण कराने की प्रक्रिया को भी समझाया गया। कहा कि ऑनलाइन प्रक्रिया के चलते आप घर बैठे टेक्स अदा कर सकते हैं।
असिस्टेंट कमिश्नर जयप्रकाश ने व्यापारियों को अधिक से अधिक पंजीकरण कराने पर जोर दिया। कार्यक्रम में अधिक टैक्स अदा करने वाले पांच व्यापारियों को सम्मानित किया गया। इस मौके पर व्यापार मंडल के युवा प्रदेश उपाध्यक्ष कैलाश गोस्वामी, व्यापार मंडल अध्यक्ष चरखारी आनंद स्वरूप दमेले, आलोक सोनी, कैलाश ताम्रकार, नियामत सौदागर, राहुल बडोनिया, गौरव खैरा आदि लोग मौजूद रहे।