फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mahoba News ›   Information about financial schemes was provided at the camp.

Mahoba News: शिविर में वित्तीय योजनाओं की जानकारी दी

Thu, 25 Jun 2026 11:28 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Thu, 25 Jun 2026 11:28 PM IST
विज्ञापन
Information about financial schemes was provided at the camp.
अजनर (महोबा)। बहुउद्देशीय प्राथमिक ग्रामीण सहकारी समिति अजनर में बृहस्पतिवार को वित्तीय साक्षरता सामुदायिक प्रशिक्षण शिविर आयोजित किया गया। इस दौरान किसानों और ग्रामीणों को विभिन्न सरकारी वित्तीय योजनाओं की जानकारी दी गई। प्रशिक्षक नीरज कुमार वैद्य ने प्रधानमंत्री जीवन ज्योति बीमा योजना, प्रधानमंत्री सुरक्षा बीमा योजना, अटल पेंशन योजना और सुकन्या समृद्धि योजना जैसी योजनाओं की विस्तृत जानकारी दी। उन्होंने इन योजनाओं का लाभ लेने की प्रक्रिया और आवश्यक पात्रता भी बताई। वक्ताओं ने कहा कि वित्तीय साक्षरता से ग्रामीणों को बचत, बीमा और सामाजिक सुरक्षा योजनाओं का लाभ मिलता है। इससे उनका आर्थिक सशक्तीकरण होता है। पात्र किसानों को शासन की महत्वाकांक्षी योजनाओं का लाभ उठाना चाहिए। शिविर में समिति के सचिव भूप किशोर और आंकिक बृजेंद्र सिंह सहित अन्य लोग मौजूद रहे।
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed