{"_id":"6836093439af257a78006fc4","slug":"infectious-diseases-wreak-havoc-woman-dies-of-fever-mahoba-news-c-225-1-sknp1045-114796-2025-05-28","type":"story","status":"publish","title_hn":"Mahoba News: संक्रामक बीमारियों का कहर, बुखार से महिला की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Mahoba News: संक्रामक बीमारियों का कहर, बुखार से महिला की मौत
Wed, 28 May 2025 12:19 AM IST
कानपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, महोबा
संवाद न्यूज एजेंसी, महोबा
Updated Wed, 28 May 2025 12:19 AM IST
विज्ञापन
महोबा। जिले में संक्रामक बीमारियों का कहर जारी है। सोमवार की शाम बुखार से महिला की मौत हो गई। वहीं, उल्टी, दस्त, बुखार, पेटदर्द आदि के मरीजों की जिला अस्पताल में भरमार है। 24 घंटे में 15 बीमारों को वार्डों में भर्ती कराया गया है। वहीं, निजी क्लीनिकों में भी इन मरीजों की भीड़ बढ़ी है।
मंगलवार को जिला अस्पताल की ओपीडी खुलते ही मरीज व तीमारदारों की भीड़ जुटी। पर्चा बनवाने से लेकर दवा लेने तक के लिए तीमारदारों को घंटों अपनी बारी का इंतजार करना पड़ा। इस दौरान ओपीडी में 853 मरीजों ने उपचार कराया। 24 घंटे के अंदर रीना, दीपाली, बबली, शिवकली, जयपाल, कुलदीप, रमन, अर्पित, तौफीक, यशस्वी, मनीष, शांति, अरविंद, रम्भा और माही की बुखार व डायरिया से हालत बिगड़ने पर वार्डों में भर्ती कराया गया।
जनपद छतरपुर के बारीगढ़ गांव निवासी प्रतिमा (55) दो दिन से तेज बुखार से पीड़ित थी। सोमवार की शाम हालत बिगड़ने पर परिजन उसे जिला अस्पताल लाए। अस्पताल में डॉक्टर ने उसे मृत घोषित कर दिया। उधर, जिला अस्पताल के सीएमएस डाॅ. पीके अग्रवाल का कहना है कि मौसम में बदलाव से मरीजों की संख्या बढ़ी है। दोपहर के समय तेज धूप में न निकलें। जरूरी काम से निकलने पर शरीर को अच्छे से सूती कपड़ों सें ढककर निकलें। बाहर खुले में रखे खाद्य पदार्थों का सेवन न करें और अधिक से अधिक पानी पीएं।