फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mahoba News ›   Infectious diseases continue to wreak havoc, death of two including old man

संक्रामक बीमारियों का कहर जारी, वृद्ध समेत दो की मौत

Fri, 24 Sep 2021 11:54 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Fri, 24 Sep 2021 11:54 PM IST
विज्ञापन
Infectious diseases continue to wreak havoc, death of two including old man
जिला अस्पताल में मरीजों को देखते डॉक्टर - फोटो : MAHOBA
महोबा। जिले में संक्रामक बीमारियों का कहर जारी है। शुक्रवार को संक्रामक बीमारी से वृद्ध समेत दो लोगों की मौत हो गई। छोटे-छोटे बच्चे निमोनिया की चपेट में आ रहे हैं। बीते 24 घंटे में 15 बच्चे अस्पताल में भर्ती हुए। जिनमें से पांच निमोनिया से ग्रसित पाए गए।
विज्ञापन

शहर के मोहल्ला ढलैतनपुरा निवासी संतोष (55) तीन दिन से बीमार चल रहा था। परिजनों ने जिला अस्पताल में भर्ती कराया था। शुक्रवार को उपचार के दौरान उसकी मौत हो गई। इसी तरह कस्बा कबरई निवासी कालीचरन (75) के बीमारी केे चपेट में आने से जिला अस्पताल में मौत हो गई।
विज्ञापन

सीएमएस डॉ. आरपी मिश्रा ने बताया कि आज 15 बच्चे भर्ती हुए। पांच बच्चों में निमोनिया के लक्षण मिले हैं। जिनका इलाज किया जा रहा है।
इस समय खांसी, जुकाम व बुखार के मरीजों की भरमार है। जिला अस्पताल पहुंचने वाले मरीजों को डॉक्टर दवाएं लिख रहे हैं लेकिन दवा काउंटर में पहुंचने पर तैनात कर्मचारी खांसी की दवा खत्म होने की बात कहकर पल्ला झाड़ रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

शुक्रवार को दवा काउंटर में पहुंचे मुन्ना, विशाल, रानी आदि ने बताया कि उनके मरीज को खांसी, जुकाम की दिक्कत है लेकिन अस्पताल में दवा न होने की बात कही जा रही है। जिससे उन्होंने बाहर से खांसी का सीरप खरीदा।

अस्पताल में दवा न होने से जिला अस्पताल के बाहर खुले मेडिकल स्टोर संचालकों की चांदी है। उधर दवा काउंटर में तैनात फॉर्मासिस्ट अतुल चौरसिया ने बताया कि अस्पताल में खांसी का सीरप और पेशाब में जलन कम करने के लिए प्रयोग होने वाली दवा खत्म हो गई। उच्चाधिकारियों को अवगत करा दिया गया है। (संवाद)
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed