{"_id":"619548e5baae6d1da26820c7","slug":"indrakant-s-family-expressed-their-desire-to-meet-the-pm-mahoba-news-knp6645953200","type":"story","status":"publish","title_hn":"इंद्रकांत के परिजनों ने डीएम से की प्रधानमंत्री से मिलाने की गुजारिश","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
इंद्रकांत के परिजनों ने डीएम से की प्रधानमंत्री से मिलाने की गुजारिश
विज्ञापन
कबरई (महोबा)। कबरई के क्रशर कारोबारी इंद्रकांत त्रिपाठी मौत के मामले में परिजनों ने डीएम मनोज कुमार सिंह से मुलाकात कर उन्हें प्रधानमंत्री से मिलवाने की गुजारिश की।
कबरई के क्रशर कारोबारी इंद्रकांत त्रिपाठी की 13 सितंबर 2020 को गले में गोली लगने से मौत हो गई थी। मौत से छह दिन पहले इंद्रकांत ने सोशल मीडिया में तत्कालीन एसपी मणिलाल पाटीदार पर छह लाख रुपये रिश्वत मांगने और किसी भी समय उनकी हत्या कराए जाने की आशंका जताते हुए वीडियो वायरल किया था। इंद्रकांत की मौत के मामले में तत्कालीन एसपी समेत पांच लोगों के खिलाफ आत्महत्या के लिए उत्प्रेरित करने का मामला दर्ज किया गया था। आईपीएस मणिलाल को छोड़कर शेष चार आरोपी जेल में हैं लेकिन मुख्य आरोपी को पुलिस आज तक गिरफ्तार नहीं कर सकी।
बुधवार को मृतक इंद्रकांत के बड़े भाई रविकांत त्रिपाठी ने जिलाधिकारी गुजारिश कर पीएम से मिलने की अनुमति मांगी है। ताकि वह अपनी पीड़ा बता सके।