फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mahoba News ›   In the Rakhi competition, Khushi won in Aashi and Henna

राखी प्रतियोगिता में आशी व मेंहदी में खुशी ने मारी बाजी

Fri, 20 Aug 2021 06:20 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Fri, 20 Aug 2021 06:20 PM IST
विज्ञापन
In the Rakhi competition, Khushi won in Aashi and Henna
महोबा। शहर के सरस्वती बालिका विद्या मंदिर इंटर कॉलेज में शुक्रवार को कन्या भारती का शपथ ग्रहण कराया गया। इस दौरान विभिन्न प्रतियोगिताएं हुई। राखी प्रतियोगिता में आशी और मेहंदी में खुशी वर्मा ने बाजी मारी। विजेता प्रतिभागियों को पुरस्कृत कर सम्मानित किया गया।
विज्ञापन

कन्या भारती के शपथ ग्रहण समारोह का शुभारंभ मुख्य अतिथि प्रभारी निरीक्षक एंटी रोमियो रचना सिंह ने मां सरस्वती के चित्र पर माल्यार्पण व दीप प्रज्ज्वलन के साथ किया। इस दौरान मुख्य अतिथि ने कन्या भारती की प्रमुख मनोरमा राजपूत व अन्य बहनों को उनके पद की शपथ दिलाई। उन्होंने विद्यालय, समाज व देश के लिए नारी शक्ति के विषय में छात्राओं का मार्गदर्शन किया।
विज्ञापन

इस मौके पर आयोजित राखी प्रतियोगिता में छात्राओं ने आकर्षक राखियां बनाईं। सर्वश्रेष्ठ राखी बनाने पर छात्रा आशी खरे अव्वल रहीं जबकि खुशी वर्मा को दूसरा और आरती को तीसरा स्थान मिला। मेंहदी में खुशी वर्मा को पहला, अनामिका को दूसरा व खुशी सोनी को तीसरा स्थान मिला।
विज्ञापन
विज्ञापन

निर्णायक मंडल में शामिल डॉ. सुनील चौरसिया, इंदिरा पुरवार, दीपाली तिवारी आदि ने छात्राओं की बनाई गईं राखी व मेहंदी देखकर विजेताओं की घोषणा की। इस मौके पर प्रधानाचार्य अर्चना वर्मा, संयोजिका अरुणा त्रिवेदी आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed