{"_id":"6293bfece4c3340d8944b24c","slug":"in-the-investigation-sand-mining-was-found-from-the-machines-the-tahrir-mahoba-news-knp69958217","type":"story","status":"publish","title_hn":"जांच में मशीनों से होता मिला बालू खनन, दी तहरीर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
जांच में मशीनों से होता मिला बालू खनन, दी तहरीर
विज्ञापन
महोबा। खनिज नियमों का उल्लंघन कर मशीनों से निजी भूमि के बालू पट्टों पर खनन कराए जाने पर तीन पट्टाधारकों के खिलाफ थाना पनवाड़ी में तहरीर दी गई है। डीएम के निर्देश पर जिला खनिज अधिकारी द्वारा की गई जांच में मशीनों से खनन पाया गया।
खेत में जलधारा से जमी बालू को हटाकर भूमि को कृषि योग्य बनाए जाने के लिए निजी भूमि के खनन पट्टे किए गए हैं। जिसमें मशीनों से खनन कराने पर रोक हैं। निजी भूमि के पट्टों पर पोकलैंड मशीनों से खनन कराए जाने की लगातार मिल रहीं शिकायतों पर डीएम ने जांच के आदेश दिए थे। जिला खनिज अधिकारी शैलेेंद्र सिंह ने बताया कि जांच में पनवाड़ी थाना क्षेत्र के खंगर्रा व नगारा घाटों में पोकलैंड व एलएनटी से निर्धारित गहराई से अधिक खनन करते पाया गया। जिस पर डीएम ने एफआईआर कराने के निर्देश दिए हैं।
जिला खनिज अधिकारी ने निजी भूमि के पट्टाधारक मइयादीन, बालादीन व बलदेव के खिलाफ थाना पनवाड़ी में खनिज एक्ट की शर्तों के उल्लंघन की रिपोर्ट दर्ज कराने के लिए तहरीर दी है।
विज्ञापन
जिलाधिकारी मनोज कुमार का कहना है कि खनिज नियमों का उल्लंघन कर किसी भी व्यक्ति को बालू खनन नहीं करने दिया जाएगा। जल्द ही अन्य पट्टों की जांच कराकर कार्रवाई की जाएगी। उधर थानाध्यक्ष पनवाड़ी शिवआसरे का कहना है कि तहरीर मिली है।