फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mahoba News ›   In the arrival of Modi-Yogi, the dividers were also made saffron.

गजब हाल: मोदी-योगी के आगमन को लेकर डिवाइडर पर करवा दिया भगवा रंग

Wed, 17 Nov 2021 12:16 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Wed, 17 Nov 2021 12:16 AM IST
विज्ञापन
In the arrival of Modi-Yogi, the dividers were also made saffron.
कुलपहाड़ (महोबा)। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी व मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के महोबा आगमन को लेकर पूरे जिले को भगवामय करने की तैयारी चल रही है। झांसी-मिर्जापुर हाईवे पर छह माह पहले डिवाइडर को काले-सफेद रंग से पेंट किया गया था, जिसे अब भगवा रंग दिया जा रहा है।
विज्ञापन

यातायात माह नवंबर के तहत सड़क दुर्घटनाओं को रोकने के लिए जागरुकता अभियान चलाया जा रहा है। दूसरी ओर यातायात नियमों की धज्जियां उड़ाईं जा रही है। वाहन चालकों की सुविधा के लिए काले व सफेद रंगे से पोते गए हाईवे के डिवाइडर को अब भगवा रंग से पेंट किया जा रहा है। रामप्रताप, दिनेश, प्रमोद आदि वाहन चालकों का कहना है कि केंद्र सरकार द्वारा बड़ी धनराशि खर्च कर छह माह पहले ही रेडियम और पेंट से डिवाइडरों को पुतवाया गया था, लेकिन अब इसे भगवा रंग दिया जा रहा है। इससे दुर्घटनाओं की आशंका बढ़ गई है।
विज्ञापन

डिवाइडर व पुलों की दीवारों में दूसरा रंग पेंट किए जाने के लिए नेशनल हाईवे अथॉरिटी और प्रशासन से किसी प्रकार की अनुमति नहीं ली गई। प्रधानमंत्री व मुख्यमंत्री के आगमन को लेकर भगवामय माहौल तैयार किया जा रहा है। इसके लिए जनप्रतिनिधि व कार्यकर्ता दिन-रात जुटे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

कुलपहाड़ निवासी इलाहाबाद हाईकोर्ट के अधिवक्ता एनके मिश्रा का कहना है कि हर सप्ताह इलाहाबाद से कुलपहाड़ आते-जाते हैं। रात में काली-पीली व काली-सफेद पेंट किए गए डिवाइडर, पुल की दीवारें व साइन बोर्ड वाहन चलाने में सहायता करते हैं। इनको किसी दूसरे रंग से पेंट करना कानूनन अपराध है। इसमें सजा का प्रावधान भी किया गया है। यदि पेंट किए गए स्थान पर कोई दुर्घटना होती है तो उसके जिम्मेदार लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया जा सकता है।

कुलपहाड़ निवासी अंशुमान का कहना है कि डिवाइडर और पुलों पर काली-सफेद पेंट राष्ट्रीय राजमार्ग द्वारा कराई जाती है। ताकि रात में चालक वाहन चलाते समय डिवाइडर व पुल की दीवार से न टकराए। यदि डिवाइडर व पुल की दीवारें किसी अन्य रंग से पेंट करेंगे तो रात में वाहन चालक सही ढंग से नहीं समझ पाता और दुर्घटना हो जाती है। डिवाइडर में मनमाने तरीके से रंग कराना लोगों के लिए बेहद खतरनाक है और इसे रोका जाना चाहिए।
हाइवे पर रंगरोगन किए जाने की जानकारी नहीं हैं। अगर पेंटिंग की जा रही है तो एनएचएआई के जिम्मेदारों को मामले का संज्ञान लेना चाहिए।
- तेज बहादुर सिंह, सीओ कुलपहाड़
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed