फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mahoba News ›   In Mahoba, Alauddin presented the example of unity by offering invitations in the Havan Yagya

महोबा में अलाउद्दीन ने हवन यज्ञ में आहूतियां देकर पेश की एकता की मिशाल

Sun, 05 Jul 2020 11:00 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Sun, 05 Jul 2020 11:00 PM IST
विज्ञापन
In Mahoba, Alauddin presented the example of unity by offering invitations in the Havan Yagya
गुरू पूर्णिमा पर हवन यज्ञ में आहूतियां देता अलाउद्दीन - फोटो : MAHOBA
अजनर (महोबा)। अखिल विश्व गायत्री परिवार शाखा अजनर के कार्यकर्ताओं ने गुरु पूर्णिमा के मौके पर हवन यज्ञ कर एकता का संदेश दिया। इस दौरान हिंदू-मुस्लिम एकता की मिशाल देखने को मिली। गायत्री परिवार से जुड़े मुस्लिम समुदाय के अलाउद्दीन ने भी मंत्रोच्चार के साथ हवन यज्ञ में आहुति दीं।
विज्ञापन

यज्ञाचार्य ओमप्रकाश सक्सेना ने बताया कि ऐसी विषम परिस्थिति में जब पूरा विश्व परेशान है, ऐसे में यज्ञ करने से वातावरण शुद्ध होता है। साथ ही मन कि विकृति भी समाप्त होती है। गायत्री परिवार के सदस्यों ने सामाजिक दूरी का पालन करते हुए दो-दो कार्यकर्ताओं ने यज्ञ में आहुति दीं। इस दौरान बृजगोपाल सिंह, गोपीचंद्र, रमेशचंद्र, डॉ. सुरेश पाठक, बृजेश राजपूत, निर्दोष कुमार, राजू रैकवार, धर्मेंद्र, परशुराम यादव के साथ मुस्लिम समुदाय के अलाउद्दीन खान ने भी यज्ञ में आहुति डालकर एकता की मिशाल पेश की।
विज्ञापन

कस्बा अजनर निवासी अलाउद्दीन गायत्री परिवार का सदस्य है और वर्ष 2008 से जुड़ा है। हरिद्वार में 9 दिवसीय साधना शिविर में भी हिस्सा ले चुका है। अलाउद्दीन प्रतिदिन कस्बे के सिद्ध आश्रम जाकर दो माला गायत्री मंत्र का जाप करता है। अलाउद्दीन ने बताया कि सिद्धांत और उद्देश्य सभी धर्मों का एक समान हैं। उसे गीता के 18 अध्याय कंठस्थ है। अखंड धाम हरिद्वार के स्वामी परमानंद के साथ भागवत कार्यक्रमों में शामिल होकर संगीत कर चुके हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed