फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mahoba News ›   In lockdown, if someone is cooperating in food, then someone can improve their singing

लॉकडाउन में कोई भोजन में कर रहा सहयोग तो कोई गाना गाकर निखार रहा हुनर

Fri, 10 Apr 2020 11:06 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Fri, 10 Apr 2020 11:06 PM IST
विज्ञापन
In lockdown, if someone is cooperating in food, then someone can improve their singing
घर पर मनपसंद खाना बनाते रामजी गुप्ता - फोटो : MAHOBA
महोबा। कोरोना संक्रमण को लेकर जिले में लॉकडाउन के चलते लोग घरों के बाहर नहीं निकल रहे हैं। परिवार के साथ ही पूरा दिन बीत रहा हैं। ऐसे में कुछ लोग अपने हाथों से मनपसंद भोजन तैयार कर रहे हैं तो कोई गाना गाकर हुनर निखार रहा हैं। टीवी पर आने वाले सीरियलों का आनंद लोग एक साथ बैठकर ले रहे हैं।
विज्ञापन

देश में कोरोना के चलते 25 मार्च से 21 दिन के लिए लॉकडाउन किया गया है। शुरुआती दिनों में लगातार घरों में रहने से लोगों को उलझन महसूस हुई, लेकिन अब अलग-अलग अंदाज में लोग दिन गुजार रहे हैं। कोई पत्नी के काम में हाथ बंटा रहा है तो कोई अपनी मनपसंद रेसिपी स्वयं बना रहा हैं। तमाम लोग गाना गाकर अपना हुनर निखार रहे हैं। बच्चों के साथ ही बड़े भी पुराने फिल्मी गीतों पर घर में ही साउंड सिस्टम के माध्यम से सुरीली आवाज निकाल रहे हैं। लॉकडाउन के चलते एक अलग तरह का माहौल हैं। घरों में गर्मियों की छुट्टियों जैसा नजारा दिखा रहा है। पूरा परिवार एक साथ बैठकर नास्ते से लेकर भोजन कर रहे हैं। ऑफिस व अन्य स्थानों पर काम करने वाले कर्मचारी काम के बोझ के चक्कर में अक्सर देर रात घर पहुंचते थे। अब लॉकडाउन के चलते पूरा दिन परिवार के साथ गुजार रहे हैं। इससे न सिर्फ रिश्तों में मिठास आ रही है बल्कि रिश्तेदारों व नजदीकियों से लगातार फोन से बात कर हालचाल पूछा जा रहा है।

लॉकडाउन में घर पर गाना गाकर हुनर निखारते सुलेमान खान

लॉकडाउन में घर पर गाना गाकर हुनर निखारते सुलेमान खान- फोटो : MAHOBA

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed