{"_id":"5fc921638ebc3e74f56212a7","slug":"in-folk-songs-rain-and-wind-beat-classical-songs-mahoba-news-knp597826087","type":"story","status":"publish","title_hn":"लोकगीत में पवन व शास्त्रीय गायन में वर्षा ने मारी बाजी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
लोकगीत में पवन व शास्त्रीय गायन में वर्षा ने मारी बाजी
विज्ञापन
प्रतियोगिता में नृत्य की प्रस्तुति देती छात्रा
- फोटो : MAHOBA
संवाद न्यूज एजेंसी
महोबा। शासन के निर्देश पर समग्र शिक्षा योजना के अंतर्गत आयोजित कला उत्सव प्रतियोगिता में प्रतिभागियों ने अपने हुनर का जलवा बिखेरा। लोकगीत में डीएवी इंटर कॉलेज के पवन और बालिका वर्ग में जीजीआईसी की छात्रा ऋषिका ने बाजी मारी। चयनित प्रतिभागी मंडल स्तर पर प्रतिभाग करेंगे।
शहर के राजकीय बालिका इंटर कॉलेज में आयोजित कला उत्सव प्रतियोगिता का शुभारंभ जिला विद्यालय निरीक्षक सुरेश प्रताप सिंह ने मां सरस्वती के चित्र पर माल्यार्पण व दीप प्रज्वलित कर किया। आयोजित शास्त्रीय गायन प्रतियोगिता में जीजीआईसी की छात्रा वर्षा और बालक वर्ग में दुष्यंत विजेता रहे। तबला वादन में डीएवी के अनुराग व जीजीआईसी की वर्षा ने बाजी मारी। लोकनृत्य में जीजीआईसी की छात्रा रिद्घि प्रथम रही। चित्रकला बालक वर्ग में डीएवी के राधारमण व बालिका वर्ग में जीजीआईसी की अंजलि ने बाजी मारी।
मृर्तिकला प्रतियोगिता में दुष्यंत व नीलम अव्वल रही। शास्त्रीय नृत्य में कुमकुम, हारमोनियम में वर्षा व ढोलक वादन में राधारमण ने बाजी मारी। प्रतियोगिताओं में निर्णायक की भूमिका राष्ट्रपति पुरुस्कार से सम्मानित शिक्षिका मालती विश्वकर्मा व जीजीआईसी की शिक्षिका रामप्यारी ने निभाई। इस मौके पर जीजीआईसी की प्रधानाचार्या सरगम खरे, संगीताचार्य अबोध सोनी, रश्मि श्रीवास्तव आदि मौजूद रहीं।