फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mahoba News ›   In an old feud, a nephew shot and killed his uncle.

Mahoba News: पुरानी रंजिश में भतीजे ने चाचा की गोली मारकर की हत्या

Sun, 21 Dec 2025 11:31 PM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, महोबा
संवाद न्यूज एजेंसी, महोबा Updated Sun, 21 Dec 2025 11:31 PM IST
विज्ञापन
In an old feud, a nephew shot and killed his uncle.
महोबा। थाना कबरई के गुगौरा गांव में पुरानी रंजिश के चलते रविवार की रात करीब आठ बजे भतीजे ने चाचा की गोली मारकर हत्या कर दी। घटना को अंजाम देने के बाद आरोपी फरार हो गया। पुलिस अधीक्षक प्रबल प्रताप सिंह ने आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए चार पुलिस टीमों का गठन किया है। घटना से गांव में सनसनी का माहौल है।
विज्ञापन

गुगौरा निवासी गुलाब सिंह परिहार (60) खेत की सिंचाई कराने गए थे। रात करीब आठ बजे भतीजा वहां पहुंच गया और तमंचे से फायर कर दिया। सीने में गोली लगने से गुलाब सिंह घायल होकर गिर गए। तब आरोपी मौके से फरार हो गया। सूचना पर पहुंचे परिजन गुलाब सिंह को गंभीर हालत में जिला अस्पताल लाए। जहां डाॅक्टर ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। मृतक के बेटे शिवम सिंह ने बताया कि चचेरे भाई ने पिता को गोली मारी है। कई फायर करने पर एक गोली सिर व दूसरी सीने में लगी। इससे पिता की मौत हो गई। बताया कि कुछ दिन पहले भी आरोपी ने पिता को जान से मारने की कोशिश की थी लेकिन वह सफल नहीं हो सका। देर शाम पिता की गोली मारकर हत्या कर दी गई। एसपी ने बताया कि घटना का कारण स्पष्ट नहीं हो सका है। आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए चार पुलिस टीमें गठित की गई हैं। जल्द ही आरोपियों को पकड़ा जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed