{"_id":"600471d38ebc3e2c3b1be8cd","slug":"illegal-liquor-mahoba-news-knp606552947","type":"story","status":"publish","title_hn":"शराब भट्ठी का भंडाफोड़, उपकरण व लहन बरामद","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
शराब भट्ठी का भंडाफोड़, उपकरण व लहन बरामद
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
महोबा/बेलाताल। जिलाधिकारी सत्येंद्र कुमार के निर्देश पर अवैध शराब बनाने व बिक्री करने वालों के खिलाफ अभियान चलाया जा रहा है। रविवार को पुलिस व आबकारी टीम ने थाना अजनर के कबूतरा डेरा धवर्रा में छापा मारा। इस दौरान शराब भट्ठी का भंडाफोड़ करते हुए एक महिला को गिरफ्तार किया गया। टीम ने भारी मात्रा में लहन व शराब बनाने के उपकरण बरामद किए। तीन अन्य स्थानों से भी तीन लोगों को अवैध शराब के साथ गिरफ्तार किया गया।
आबकारी निरीक्षक योगेश कुमार व थाना अजनर के एसआई राजेश कुमार के नेतृत्व में पुलिस टीम ने कबूतरा डेरा धवर्रा में छापा मारा। यहां से आरती पत्नी अमित कबूतरा को 20 लीटर कच्ची शराब के साथ गिरफ्तार किया गया। पुलिस ने मौके से दो हजार लीटर लहन व शराब बनाने के उपकरण बरामद किए। टीम ने महिला के खिलाफ आबकारी अधिनियम के तहत कार्रवाई की है। इसी तरह कबूतरा डेरा खोई से 15 लीटर अवैध शराब के साथ माया पत्नी रोहित को गिरफ्तार किया गया है।
थानाध्यक्ष खरेला अनिल कुमार के नेतृत्व में गठित टीम ने कस्बे से रतन पुत्र कालीचरन कुशवाहा निवासी खरेला को 20 क्वार्टर अवैध देशी शराब के साथ गिरफ्तार किया। इसी तरह कोतवाली प्रभारी चरखारी लाखन सिंह के नेतृत्व में टीम ने हरी सिंह कुशवाहा पुत्र तुलाराम निवासी गौरहारी को 20 क्वार्टर देशी शराब के साथ गिरफ्तार किया। दोनों के खिलाफ आबकारी अधिनियम के तहत कार्रवाई की गई है।