फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mahoba News ›   Illegal liquor furnace caught, mother-son arrested

अवैध शराब भट्ठी का भंडफोड़, मां-बेटा गिरफ्तार

Tue, 02 Nov 2021 11:24 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Tue, 02 Nov 2021 11:24 PM IST
विज्ञापन
Illegal liquor furnace caught, mother-son arrested
महोबा। थाना महोबकंठ पुलिस ने कबूतरा डेरा सौरा में छापा मारकर अवैध शराब भट्ठी का भंडाफोड़ किया। पुलिस ने मौके से 50 लीटर अवैध शराब के साथ मां-बेटे को गिरफ्तार कर लिया। कबूतरा डेरे से बरामद 10 क्विंटल लहन को जेसीबी मशीन से मौके पर नष्ट कराया गया। पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ आबकारी अधिनियम के तहत कार्रवाई की है।
विज्ञापन

थानाध्यक्ष महोबकंठ रीता सिंह के नेतृत्व में गठित टीम दिवाली पर्व को लेकर अवैध शराब बनाने व बिक्री करने वालों पर अभियान चलाकर कार्रवाई कर रही है। मंगलवार को पुलिस ने सौरा कबूतरा डेरा में छापा मारा। जहां से भूरी कबूतरा व उसके पुत्र प्रदीप कबूतरा को गिरफ्तार किया गया। पुलिस ने मौके से 50 लीटर कच्ची शराब, एक लोहे की भट्ठी, एल्युमीनियम की परात व अन्य उपकरण बरामद किए। टीम ने दस क्विंटल लहन को नष्ट कराया। इसी तरह थानाध्यक्ष खरेला दिनेश तिवारी के नेतृत्व में गठित टीम ने बरदा नहर पुलिया के पास से नरेंद्र अहिरवार को 18 र्क्वाटर देसी शराब के साथ गिरफ्तार कर लिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed