फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mahoba News ›   If you touch a raw vegetable, milk packet, wash your hands immediately

कच्ची सब्जी, दूध का पैकेट छुएं तो तत्काल हाथ धोएं

Sat, 11 Apr 2020 11:06 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Sat, 11 Apr 2020 11:06 PM IST
विज्ञापन
If you touch a raw vegetable, milk packet, wash your hands immediately
महोबा। सरकार ने पूरे देश में 21 दिन का लॉकडाउन आपके सुरक्षित व स्वस्थ रहने के लिए ही किया है लेकिन घर में रहकर की गई छोटी सी चूक आपको कोरोना के नजदीक ला सकती है। लिहाजा सावधानी बरतें ताकि आप और आपका परिवार महफूज रह सकें।
विज्ञापन

जिला सलाहकार क्वालिटी एश्योरेंस डॉ. दिवाकर प्रताप सिंह बताते हैं कि घर में आई कच्ची सब्जी और फल को नंगे हाथों से न पकड़ें। हाथों में ग्लब्ज लगाकर सब्जी को लें और तत्काल धोएं। अगर नंगे हाथों में ले भी रहे हैं तो तत्काल हाथों को सैनिटाइज करें। उनका मानना है कि सब्जी भी आपको संक्रमण दे सकती है। इसी तरह दूध के पैकेट लेने जाते वक्त झोला साथ ले जाएं। अगर पकड़ना मजबूरी हो तो घर आते ही तत्काल हाथ धोएं। उन्होंने बताया कि डोरवेल, कूड़ादान, कार के दरवाजे, बगीचे के फूल, जूते-चप्पल, दरवाजे के हैंडल व नोट और सिक्के जब भी छुएं तो हाथ तुरंत धोएं। जरा भी कोताई न करें। बच्चों व बुजुर्गों के लिए तो यह वायरस है ही नुकसान देह, जवानों को भी लापरवाही नहीं करनी चाहिए। जिन लोगों को डायबिटीज व ब्लडप्रेशर की शिकायत है वह दवाएं खाते रहें और डॉक्टर के संपर्क में रहें। कहा कि खांसी आए या छींक, हाथ तत्काल साबुन से धोएं। कोरोना वायरस से बचने के लिए सावधानी बरतना ही सबसे कारगर उपाय है। खांसी या बुखार के लक्षण होने या सांस लेने में तकलीफ होने पर तत्काल सरकारी अस्पताल में दिखाएं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed