फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mahoba News ›   If there is no solution in a week, boycott the election

समस्याओं का समाधान न हुआ तो चुनाव बहिष्कार करेंगे पेंशनर

Tue, 18 Jan 2022 11:21 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Tue, 18 Jan 2022 11:21 PM IST
विज्ञापन
If there is no solution in a week, boycott the election
महोबा। पेंशनर दिवस पर लिए गए निर्णयों के विपरीत कार्यवृत्ति जारी कर प्रशासन को गुमराह किए जाने से आक्रोशित पेंशनरों ने जिलाधिकारी महोबा मनोज कुमार सिंह से विरोध दर्ज कराया है।
विज्ञापन

चेतावनी दी है कि एक सप्ताह में जिले के पेंशनरों की समस्याओं का समाधान वरिष्ठ कोषाधिकारी महोबा की ओर से नहीं किया जाता तो जनपद के पेंशनर विधानसभा चुनाव का बहिष्कार करने के लिए बाध्य होंगे।
विज्ञापन

वरिष्ठ नागरिक पेंशनर्स सेवा संस्थान के अध्यक्ष सुनील शर्मा एवं संयुक्त मंत्री जगदीश कुमार ने बताया कि पिछले एक वर्ष से निरंतर वरिष्ठ कोषाधिकारी महोबा से शासनादेशों, निदेशक कोषागार उत्तर प्रदेश के जारी निर्देशों के अनुसार कोषागार की कार्यप्रणाली को पारदर्शिता पूर्ण तरीके से संपन्न कराने का अनुरोध किया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

किंतु वरिष्ठ कोषाधिकारी निरंतर मनमाने ढंग से कार्य कर रहे हैं। जिसके चलते मृतक पेंशनरों की विधवाओं को पारिवारिक पेंशन के लिए फॉर्म-3 सेवाकाल के विभाग से पूर्ण कराने की नियम विरुद्ध कार्यप्रणाली बंद न कर मनमानी की जा रही है।

वहीं, संगठन के महामंत्री बीके तिवारी ने बताया कि विगत पांच सालों से कोषागार सरकारी कार्यालय न होकर प्राइवेट लिमिटेड के रूप में संचालित है। इसके चलते जनपद के पेंशनर्स आगामी विधानसभा चुनाव का बहिष्कार करने के लिए बाध्य होंगे। इसके लिए कोरोना प्रोटोकाल का पालन करते हुए गांव-गांव घर-घर चलो कार्यक्रम की शुरुआत आगामी 26 जनवरी से की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed